आगरालीक्स …आगरा के केपी इंजीनियरिंग कॉलेज के वार्षिकोत्सव समावेश 2017 के अंतिम दिन गुरुवार को सांस्क्रतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। वहीं, विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
टेक्नोविजन के अंतर्गत रोबोट के फुटबॉल मैच ने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। वाद-विवाद, शतरंज प्रतियोगिता में बढ़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि सिंडिकेट बैंक के महाप्रबंधक राकेश कुमार ने कहा कि प्रतिभाशाली युवक देश की नींव को मजबूत बनाते हैं। कॉलेज के चेयरमैन केपी अग्रवाल ने विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए जीवन पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सचिव मुकेश अग्रवाल ने कहा कहा कि कॉलेज ने आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए केपी गांधी निधि नाम से छात्रवृत्ति योजना चला रखी है। संस्थान का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहयोग देना है। एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर शशांक अग्रवाल ने छात्रवृत्ति प्राप्त

कोऑर्डिनेटर नरेंद्र सिसौदिया ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं के नामों की घोषणा की। प्राचार्य डॉ. एके गुप्ता ने धन्यवाद दिया। डॉ. एचडी शर्मा, डॉ. विक्रम सिंह, दिलीप सिंह, हिमाद्री मोहन, बीएस त्यागी, आशीष साही, भूप्रभा आदि का सहयोग रहा।
Leave a comment