आगरालीक्स….. आगरा में मौसम बदलने से उल्टी दस्त और डीहाईड्रेशन के मरीज बढ़ गए हैं। इसमें लापरवाही न बरतें।
आगरा में डी हाइड्रेशन के साथ ही उल्टी और दस्त के मरीजों की संख्या कम हो गई है। तेज धूप में रहने से पसीना अधिक निकल रहा है, इससे शरीर में सॉल्ट यानी इलेक्ट्रोलाइट की कमी होने लगी है। धूप में कुछ देर रहने पर बेचैनी और घबराहट हो रही है, ऐसा महसूस होने पर तुरंत नीबू पानी और शिकंजी का सेवन कर लेना चाहिए।
उल्टी दस्त के बढ़ रहे मरीज
इस मौसम में गर्मी के साथ ही बाजार के खाद्य पदार्थ का सेवन करने से उल्टी दस्त के साथ ही बुखार के मरीज भी बढ़ गए हैं। इसमें सावधानी बरतें, दूषित पानी का सेवन न करें, घर पर बना हुआ भोजन की खाएं। धूप से आने पर ठंडे पेय पदार्थ का सेवन कुछ देर बाद करें तुरंत ना करें।