आगरालीक्स…स्वीडन की क्रिस्टन को भाया इंजीनियर पवन..फेसबुक पर 10 साल चला प्यार. ताजमहल पर किया शादी का फैसला…अब धूमधाम से हुई शादी
स्वीडन की एक युवती आगरा रीजन में रहने वाले एक युवक को अपना दिल दे बैठी. दस साल चैटिंग के बाद एक साल पहले ताजमहल पर दोनों ने शादी करने का फैसला किया और अब दोनों की शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ धूमधाम से हुई है.

ये है पूरा मामला
कस्बा अवागढ़ के जलेसर रोड पर गीतम सिंह रहते हैं. गीतम सिंह बाइक मैकेनिक हैं और इनका बेटा पवन बीटेक किया हुआ है और वह देहरादून में नौकरी करता है. दस साल पहले पवन की मुलाकात फेसबुक के माध्यम से स्वीडन की रहने वाली क्रिस्टन लिवर्ट से हुई. दोनों चेटिंग के जरिए एक दूसरे से बात करने लगे और धीरे धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. इसके बाद फोन कॉल और वीडियो कॉल के जरिए भी बातचीत होने लगी. एक साल पहले क्रिस्टन आगरा आई और दोनों ने ताजमहल साथ देखा और यहीं पवन और क्रिस्टन ने शादी करने का फैसला किया. क्रिस्टन की फैमिली और पवन की फैमिली ने भी दोनों को सपोर्ट किया और सभी की सहमति से शुक्रवार को दोनों की शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ धूमधाम से संपन्न हुई.