आगरालीक्स आगरा में हडताल कर धरने पर बैठे लेखपाल किए गए सस्पेंड, 1 2 लेखपालों को सस्पेंड करने के साथ ही 200 से अधिक को वेतन रोकने का नोटिस दिया गया है।
आगरा सहित प्रदेश भर में 13 दिसंबर से लेखपाल हडताल पर चले गए थे और धरने पर बैठे थे। 27 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करना था। मंगलवार को प्रदेश भर में लेखपाल संघ के पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया, इसमें आगरा में एक दर्जन लेखपाल सस्पेंड किए गए हैं। लेखपालों की मांग
एसीपी विसंगति से पूर्व नियुक्त लेखपालों को 16 वर्ष की सेवा पर द्वितीय एसीपी के रुप में ग्रेड पे 4200 जबकि बाद के नियुक्त लेखपालों की समान सेवा पर गे्रड पे 2800 ही प्राप्त हो रहा है। कहा कि लेखपाल के कार्य में वृद्धि एवं विशिष्ट व तकनीकी महत्व को देखते हुए प्रारंभिक ग्रेड पे 2000 से बढ़ाकर 2800 होना चाहिए। राजस्व निरीक्षक के पदों में वृद्धि व राजस्व निरीक्ष एवं नायब तहसीलदार के पदों पर प्रदोन्नति और विभाग परीक्षा के माध्यम से लेखपालों को अधिक अवसर प्रदान किया जाए। वर्ष 1999-2000 की विज्ञप्ति के आधार पर लेखपाल रिक्तियों पर वर्ष 2001 में चयनित एवं वर्ष 2003-2004 में प्रशिक्षित लेखपालों को प्रशासनिक विकल्प के कारण नियुक्ति एक अप्रैल वर्ष 2005 के बाद होने के आधार पर पुरानी पेंशन से वचिंत लेखपालों के प्रशिक्षण काल को वेतन रहित सेवाकाल माना जाए। राजस्व परिषद व अपर मुख्य सचिव राजस्व की संस्तुति एवं कार्मिक विभाग की अनापत्ति के अनुसार लेखपाल का पदनाम राजस्व उप निरीक्षक किया जाए। राजस्व परिषद द्वारा प्रस्तावित राजस्व उप निरीक्षक सेवा नियमावली वर्ष 2018 कैबिनेट से प्रख्यापित की जाए। पीएम सम्मान निधि योजना के क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश राज्य की भांति मुख्य सचिव के निर्देश पर प्रशासनिक इंसेटिंव के लिए 18 रुपये प्रति खाता लेखपालों को भुगतान किया जाए। किया गया।