आगरालीक्स ..आगरा में एमजी रोड पर जाम ना लगे, पुलिस ने राजा की मंडी बाजार से फड वाले हटाए, प्रमुख चौराहों पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया।
आगरा में सोमवार को एमजी रोड पर जाम लग गया था, ऐसे में मंगलवार को हरीपर्वत चौराहा, सेंट जोंस, राजामंडी और सुभाष पार्क तिराहा पर पुलिस पफोर्स तैनात किया गया, राजा की मंडी में पुलिस ने फड वालों को हटा दिया।
सोमवार को राजा की मंडी पर एसएसपी, हरीपर्वत पर एसपी सिटी
दोपहर तीन बजे एसएसपी बबलू कुमार राजामंडी चौराहा पर पहुंच गए। वाहनों के प्रेशर के हिसाब से ट्रैफिक सिगनल न चलने पर स्मार्ट सिटी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से ट्रैफिक सिगनल बंद करा दिए। एसएसपी ने राजामंडी चौराहे पर खुद ट्रैफिक संचालित किया। उनके साथ में पुलिस फोर्स भी चौराहे पर ट्रैफिक नियंत्रित करने में लगा रहा। हरीपर्वत चौराहे पर एसपी सिटी रोहन बोत्रे ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने चौराहे पर खड़े होकर ट्रैफिक संचालित किया। दोनों अधिकारी करीब तीन घंटे तक एमजी रोड पर ट्रैफिक से जूझते रहे। इसके बाद भी हालात सामान्य नहीं हो सके।
ये हैं जाम के प्रमुख कारण
स्कूलों की छुटटी के साथ दोपहर 1 से तीन बजे के बीच एमजी रोड पर वाहनों का दबाव बढ जाता है, रेड लाइट होने पर लंबा जाम लग रहा है।
ट्रैफिक सिग्नल की टाइमिंग कई बार बदलवाई गई। इसके बाद भी यह ट्रैफिक के प्रेशर के हिसाब सेट नहीं हो सके हैं। इनके कारण भी जाम लगता है।
ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की पहले से कमी थी। 70 पुलिसकर्मियों को ट्रैफिक से हटा दिया गया। अब शहर के 45 चौराहों पर टैफिक के 70 सिपाही, 180 होमगार्ड और 35 एचसीपी ड्यूटी कर रहे हैं।
ट्रैफिक व्यवस्था संभालने को शहर छह जोन में बांटा गया। हर जोन में एक प्रभारी बनाया। इनमें से तीन जोन में टीआइ और तीन में टीएसआइ बनाए। इससे भी कुछ सुधार नहीं हुआ है।