
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मेरठ निवासी सुमित राठौर और उनकी पत्नी शिवानी अपने परिजनों सहित नैनीताल घूमने आए थे। उनकी मई में शादी हुई है, यहां वे तल्लीताल के हल्द्वानी रोड स्थित माँ वैष्णो देवी मंदिर के पास शशि होटल में ठहरे थे। सुमित और उनकी पत्नी शिवारी होटल के रूम नंबर 235 में थे। पौने पांच बजे एक तेंदुआ खिड़की का शीशा तोड़कर कमरे में घुस आया। शीशा टूटने की आवाज से दंपित कुछ समझ पाते उन्हें कमरे में तेुदुआ दिखाई दिया। कमरा छोटा था, तेंदुआ उनके बिस्तर पर आया,
इसके बाद वह इधर उधर घूमने लगा। कुछ देर तक घूमने के बाद तेंदुआ बाथरूम में घुघ गया, इस पर युवक ने बाहदुरी दिखाते हुए बाथरूम का दरवाजा बंद कर दिया और होटल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी।
सुमित ने बताया इसके बाद तेंदुआ कमरे की खिड़की तरफ बढ़ा। शायद तेंदुआ शीशा तोड़कर बाहर जाना चाहता था लेकिन सड़क पर लोगों को देख वह पीछे आया और बाथरूम में घुस गया। सुमित ने बताया तेंदुआ जैसे ही बाथरूम में घुसा उन्होंने दरवाजा बंद कर दिया और होटल के कमरे से बाहर निकल आए। बाथरूम में तेंदुआ होने की सूचना उन्होंने होटल प्रबंधन और साथियों को दी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक तेंदुआ बाथरूम की खिड़की तोड़कर जंगल की तरफ निकल चुका था।
Leave a comment