
आगरा मंडल के शिकोहाबाद के मेला बाग निवासी रामब्रेश यादव दिल्ली में सेना में कार्यरत हैं। उनका परिवार शिकोहाबाद में रहता है, शनिवार को उनकी सात साल की बेटी प्रतिज्ञा को सांई जीडीएस पब्लिक स्कूल शिकोहाबाद में जाते समय दो बाइक सवारों ने अगवा कर लिया था। उसे उठाकर इटौली में खेतों में छिपा लिया और एक आरोपी उसकी देखभाल करता रहा।
अपहरणकर्ताओं ने रामब्रेश के मोबाइल पर शाम को फिरौती को लेकर फोन आया और पांच लाख से शुरू की फिरौती धीरे धीरे कम होते होते यहां तक पहुंची की जो कुछ हो दे जाओ और बेटी को जिंदा ले जाओ। इस पर एसओजी की टीम सक्रिय हो गए, चार टीमों ने फोन करने वाले का नम्बर सर्विलांस पर लगाया और शाम होते होते इटौली के खेतों से प्रतिज्ञा को सकुशल बरामद कर लिया। किसानों की मदद से एक अपहरणकर्ता भी दबोचा था। उसकी निशानदेही पर दो और अपहरणकर्ताओं को दबिश देकर हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि दबोचे गए तीन अपहरणकर्ताओं में से दो इंटर के छात्र हैं और शिकोहाबाद के ही एक कालेज में रहते हैं। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर ही है।
एसपी अशोक कुमार ने देर पुलिस और एसओजी की टीम को पांच हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की। वहीं एसपी ने बताया कि आईजी आगरा और डीआईजी ने अपने स्तर से इन टीमों को 10-10 हजार रुपए देने की घोषणा की है। यानी कुल 25 हजार रुपए का इनाम अपहरण के तेजी से हुए खुलासे पर दिया गया है।
Leave a comment