मथुरालीक्स… मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद में जिला कोर्ट करा बड़ा आदेश या। ज्ञानवापी परिसर की तरह मस्जिद का दो जनवरी से होगा सर्वे।
मथुरा की सीनियर डिविजन कोर्ट के आदेश
मथुरा की सीनियर डिविजन कोर्ट ने हिंदू सेना की याचिका पर यह आदेश दिया है। इस मामले की रिपोर्ट 20 जनवरी कोसौंपनी होगी।
शाही ईदगाह में मंदिर होने के चिह्न
हिंदू पक्ष का दावा है कि शाही ईदगाह में स्वास्तिक का चिह्न होना मंदिर होने का प्रतीक है। साथ ही मस्जिद केनीचे भगवान का गर्भगृह है। पक्षकार मनीष यादव और अधिवक्ता महेंद्र प्रताप ने कहा है कि शाही ईदगाह में हिंदू स्थापत्य कला के सबूत मौजूद हैं।
ये वैज्ञानिक सर्वे के बपाद सामने आ जाएंगे। अर्जी मथुरा की जिला अदालत में एक साल पहले दाखिल की गई थी।
याचिका में कहा गया है कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन पर औरंगजेब ने मंदिर तोड़कर ईदगाह मस्जिद बनवाई थी। उऩ्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर मंदिर बननने तक का पूरा इतिहास अदालत के सामने पेश किया।