आगरालीक्स…शादी के एक साल बाद पति की लग गई सरकारी नौकरी, अब दूसरी शादी करना चाहता है. इधर देवर ने बनाया अश्लील वीडियो. मुकदमा दर्ज
यूपी के एटा जिले में ससुरालियों द्वारा विवाहिता को परेशान किए जाने और देवर द्वारा अश्लील वीडियो बनाकर अवैध संबंध बनाने की मांग का मामला सामने आया है. विवाहिता के भाई ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.
ये है मामला
मामला थाना अवागढ़ क्षेत्र का है. विवाहिता के भाई द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार उसकी बहन की शादी चार साल पहले शिव के साथ हुई थी. शादी के एक साल बाद शिवम की नौकरी सेना में लग गई. इसके बाद बहन को परेशान किया जाने लगा. बहनोई भर्ती होने के बाद दूसरी शादी करना चाहता है और उसमें उसके परिवार के लोग भी साथ दे रहे हैं. विवाहिता के भाई ने आरोप लगाया कि इसके बाद भी बहन ससुराल में रह रही थी कि एक दिन देवर ने अपनी भाभी का अश्लील वीडियो बना लिया और फिर उससे अवैध संबंध बनाने की मांग करने लगा.
बहन ने जब इसकी शिकायत सास व ससुर से की तो उन्होंने देवर का ही साथ दिया. आरोप है कि कई बार पंचायत करने के बाद ससुराल छोड़कर आए. इसके बाद ससुराल के लोगों ने बहन को गांव में छोड़ दिया और खुद श्याम विहार कॉलोनी में आकर मकान लेकर रहने लगे. विवाहिता के भाई की तहरीर पर पति, देवर, सास और ननद सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है.