आगरालीक्स… लॉक डाउन में 20 अप्रैल से छूट दी जा रही है, ऐसे में आगरा में लॉक डाउन को लेकर कोई भी छूट नहीं दी जाएगी, यहां तीन मई तक पूरी तरह से लॉक डाउन रहेगा। हॉट स्पॉट एरिया में घर से बाहर नहीं निकल सकेंगे। आनलाइन सर्विस जोमेटो, स्विगवी को भी अनुमति नहीं दी गई है।
आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 241 पहुंच चुकी है और कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ रही है, छह की मौत हो चुकी है। ऐसे में देश भर में लॉक डाउन 2 में जिन जिलों में कोरोना का संक्रमण नहीं है और कोरोना पर रोक लग चुकी है। वहां 20 अप्रैल से निर्माण कार्य से लेकर अन्य छूट दी जानी हैं।
आगरा में कोई छूट नहीं, तीन मई तक पूरी तरह से लॉक डाउन
डीएम प्रभु एन सिंह के अनुसार आगरा में 20 अप्रैल से तीन मई तक लॉक डाउन में किसी तरह की कोई छूट नहीं दी जाएगी। पूरी तरह से लॉक डाउन का पालन करने के साथ शारीरिक दूरी बनाकर रखना होगा। हॉट स्पॉट एरिया में लोग अपने घर से बाहर नहीं निकल सकेंगे। किसी को चिकित्सकीय समस्या है तो उसके घर मोबाइल एंबुलेंस भेजी जाएगी। मगर, किसी भी तरह ही छूट नहीं होगी।
आनलाइन सर्विस जोमेटो और स्विगवी को भी अनुमति नहीं
आगरा में आनलाइन डिलीवरी सर्विस देने वाली जोमेटो और स्विगवी को भी अनुमति नहीं दी गई है, तीन मई तक पूरी तरह से लॉक डाउन रहेगा, लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसके लिए पुलिस की टीमें संक्रिय हो गई हैं, हर क्षेत्र में पुलिस टीम लगाई गई हैं। ये टीमें कार्रवाई करेंगी और किसी को भी घर से बाहर नहीं निकलने देंगी।

नहीं खुलेंगे सरकारी कार्यालय
आगरा में पूरी तरह से लॉक डाउन के साथ ही 20 अप्रैल से सरकारी कार्यालय भी नहीं खुलेंगे, कुछ जिलों में सरकारी कार्यालय खोले जा रहे हैं, जिससे काम शुरू किया जा सके। मगर, आगरा में सरकारी कार्यालय नहीं खुलेंगे