आगरालीक्स …आगरा में कोरोना को लेकर बडी कार्रवाई, एसएन के मेडिसिन विभाग के एचओडी सस्पेंड, बाल रोग विभाग के एचओडी डॉ राजेश्वर दयाल के खिलाफ जांच के आदेश।
आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 196 पहुंच गई है। इन मरीजों का इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज सहित अन्य सेंटरों पर चल रहा है। छह अप्रैल को एसएन के प्राचार्य डॉ जीके अनेजा की तबीयत बिगड गई थी, वे छुटटी लेकर दिल्ली चले गए। उनके दिल्ली जाने के बाद कार्यवाहक प्राचार्य का पद संभालने वाला कोई नहीं था, डीएम प्रभु एन सिंह ने बाल रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राजेश्वर दयाल को कार्यवाहक प्राचार्य बना दिया लेकिन उन्होंने भी पद नहीं संभाला। इसके बाद डॉ एके आर्या को कार्यवाहक प्राचार्य बनाया गया। इस मामले में डॉ राजेश्वर दयाल पर विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं।