फिरोजाबादलीक्स…स्कूल में एलकेजी का छात्र बेहोश होकर गिरा, शिक्षिकाओं ने सीपीआर देने की कोशिश की, हाथ—पैर की मालिश की..अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक हो चुकी थी मौत
फिरोजाबाद के दक्षिण थाना क्षेत्र के दारापुर में मनोज कुमार, पत्नी रूबी यादव और बेटे छह साल के भवदीप के साथ रहते हैं. मनोज कुमार प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं. भवदीप वल्र्ड पब्लिक स्कूल, कृष्णा बांकेबिहारी रिसॉर्ट, इंडस्ट्रियल एरिया में एलकेजी में पढ़ता था. शुक्रवार को वह वैन से स्कूल गया. दोपहर के समय भवदीप क्लास के बाहर था, इसी दौरान अचानक वह बेहोश होकर गिर गया.
शिक्षिकाओं ने दी सीपीआर देने की कोशिश
भवदीप के गिरते ही अन्य बच्चों ने शोर मचा दिया. शिक्षिका उसे क्लास रूम में ले गई. बच्चे को सीपीआर देने की कोशिश की, हाथ—पैर की मालिक की. इसके बाद स्कूल के शिक्षक बच्चे को ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे. ट्रॉमा सेंटर की इमरजेंसी में डॉक्टरों ने जांच के बाद भवदीप को मृत घोषित कर दिया.
स्कूल पर ताला, हार्ट अटैक से मौत की आशंका
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भवदीप के ताऊ राजकिशोर का कहना है कि अस्प्ताल से फोन आया था कि उनके बच्चे की तबीयत खराब है. जब वे अस्पताल पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी. स्कूल का स्टाफ भी वहां पर नहीं था. इसके बाद परिजन जब स्कूल गए तो स्कूल में भी ताला लगा हुआ था. बच्चे की मौत का कारण हार्ट अटैक हो सकता है. मगर यह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगा. पुलिस जांच कर रही है.
बच्चों में कब होता है हार्ट अटैक का खतरा
एसएन मेडिकल कॉलेज के कार्डियो थोरेसिक सर्जन डॉ. सुशील सिंघल के अनुसार बच्चों में अचानक मृत्यु का संबंध आमतौर पर हृदय की असामान्य स्थितियों या स्नायविक समस्याओं से होता है। यहां इसके प्रमुख कारण दिए गए हैं:
(i) लांग क्यूटी सिंड्रोम (Long QT Syndrome):
• यह एक अनुवांशिक हृदय रोग है जिसमें दिल की विद्युत प्रणाली में गड़बड़ी हो जाती है।
• तेज आवाज, डर, या तनाव के कारण अचानक हृदयगति रुक सकती है।
(ii) कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest):
(iii) हाइपरट्रॉफिक कार्डियोमायोपैथी (Hypertrophic Cardiomyopathy):
• यह हृदय की मांसपेशियों के मोटे होने के कारण होता है।
• अचानक डर या तनाव इस स्थिति को ट्रिगर कर सकता है।
(iv) रिफ्लेक्स वेसोवैगल रिस्पॉन्स (Reflex Vasovagal Response):
• तेज आवाज से घबराहट या डर लगने पर रक्तचाप और हृदयगति अचानक कम हो सकती है।
• इससे बेहोशी और दुर्लभ मामलों में मृत्यु हो सकती है।
अन्य संभावित कारण
निवारण (Prevention):
- अनुवांशिक जांच: यदि परिवार में हृदय रोग का इतिहास है, तो बच्चे की स्क्रीनिंग करवाएं।
- सावधानी: बच्चों को अचानक तेज आवाज या डराने वाले माहौल से बचाएं।
- चिकित्सकीय परामर्श: यदि बच्चा बेहोश होता है या घबराहट की शिकायत करता है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।