आगरालीक्स….., रविवार को आगरा में पहले युवती और इसके कुछ देर बाद युवक के शव मिले हैं। इन दोनों को बेरहमी से मारने के बाद पहचान न हो सके, इसके लिए चेहरे पर तेजाब और ईंट से बार किए गए। इसे हॉनर किलिंग माना जा रहा है।आगरा के ताजगंज के बुढ़ाना से गढ़ी नवलिया की ओर गुजर रहे बुढ़ाना निवासी रविंद्र सिंह ने चरी के खेत में 22 वर्षीय युवती का रक्तरंजित शव देख पुलिस को सूचना दी। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। ईंट से चेहरे को कुचलकर आंखें भी निकाल ली गई थीं। अद्र्ध नग्न युवती के एक हाथ पर भागीरथ लिखा था। एक पैर में बिछुए और चप्पल थी। पहनावे से अच्छे परिवार की लग रही थी। पास में खून से सनी ईंट और पत्थर पड़े थे। शव के पास संघर्ष के निशान भी थे। एसपी सिटी आरके सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
उधर, बाह के किला गांव में रविवार सुबह सात बजे 25 वर्षीय युवक का शव झाडिय़ों में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात 11 बजे चार पहिया वाहन से आए लोग शव फेंक गए। युवक नीले रंग की जींस और हल्के हरे रंग की टीशर्ट पहने था। गले पर रस्सी के निशान हैं। पहचान छुपाने को चेहरा कुचल दिया गया। ऐसा लग रहा था कि चेहरा और सीना तेजाब से जलाया गया है। ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है। हालांकि युवक की भी शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक और युवती की हत्या कर शव काफी दूरी पर फेंके गए। दोनों स्थान एक ही रूट पर हैं। आशंका जताई जा रही है कि पहले युवक शव फेंका गया। इसके बाद देर रात युवती का शव बुढ़ाना के पास फेंका।
Leave a comment