LPG price hiked in Agra#agranews
आगरालीक्स (06th October 2021 Agra News)… आगरा में रसोई गैस के दाम फिर बढ़े. अब घरेलू और कॉमर्शिलय सिलेंडर के लिए चुकानी होंगी ये कीमतें.
खाना पकाना हुआ महंगा
आगरा में महंगाई की एक और मार उपभोक्ताओं पर पड़ी है। खाना पकाना और महंगा हो गया है। आगरा में रसोई गैस के दाम फिर बढ़ गए हैं। इस बार तेल कंपनियों ने एक तारीख की बजाय छह तारीख को दाम बढ़ाए हैं। ये दाम आज से ही लागू हो गए हैं। अब घरेलू गैस सिलेंडर नौ सौ रुपये पार हो गया है।
![](https://agraleaks.com/wp-content/uploads/2021/10/in-house-add-2.jpg)
ये चुकानी होगी कीमत
इंडेन वितरक संघ आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया कि घरेलू श्रेणी के 14.2 किलो का सिलेंडर लोगों को 912.5 रुपये का पड़ेगा। अभी तक आगरा में इसके दाम 897.50 रुपये थे। 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर की रीफिल में ढाई रुपये की कमी की गई है। आगरा में इसका दाम 1771.50 कर दिया गया है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हैं।
25 रुपये बढ़ाए गए थे एक सितंबर को
इससे पहले एक सितंबर को सरकारी तेल कंपनियों ने रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि की थी। तब 15 दिन में रसोई गैस की कीमतें दो बार बढ़ाई गई थीं। एक सितंबर को 25 रुपये बढ़ाए गए थे। इस हिसाब से आगरा में घरेलू गैस सिलेंडर 14.2 किलो की कीमत 897.50 हो गई थी। व्यावसायिक सिलेंडर 19 किलो के लिए उपभोक्ता को अब 1738 रुपये थी। तब इसमें 70.50 रुपये की बढोत्तरी की गई है।
15 दिन में दो बार बढ़े थे दाम
एक सितंबर से पहले 17 अगस्त को 14.2 किलो के सिलेंडर की रीफिल के दामों में 25 रुपये की वृद्धि की गई थी। तब 872.50 रुपये का सिलेंडर था।