
आगरालीक्स ………आगरा के आसमान पर लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह महेंद्र सिंह धौनी छाए हुए हैं। शुक्रवार सुबह 6 30 बजे चौथी चंप लगाई, अब उन्हें रात में एक और जंप लगानी है। इसके बाद इसके बाद उनकी वर्दी पर पैराविंग्स का बैच लग जाएगा। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार वे 22 अगस्त को आगरा से जा सकते हैं। ऐसे में लगाने के बाद कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धौनी भी मस्ती के मूड में आ गए हैं। गुरुवार रात को पैरा में उन्हें फेयरवेल पार्टी दी गई। धौनी ने जमकर मस्ती की, डांस किया और गेस्ट के साथ फोटो भी खिंचवाए।
हवा ने रोकी जंप
सुबह 6 बज कर 55 मिनट पर विमान से 1250 फीट की ऊंचाई से दूसरी छलांग लगाई थी। इसके बाद वो तीसरी छलांग के लिए वापस एयरफोर्स स्टेशन गए। विमान में बैठकर आसमान से छलांग लगाने के लिए खुद को तैयार करने लगे, लेकिन, इसी दौरान हवा की रफ्तार में तेज उतार-चढ़ाव आने लगा। इसकी वजह से पैराशूट से उतरते समय चार जवान घायल हो गए। इसके बाद धौनी की तीसरी छलांग को रद्द कर दिया गया। तीन चक्कर लगाकर विमान वापस एयरफोर्स स्टेशन पर लैंड कर गया।
इस तरह लगी तीसरी जंप
शाम करीब छह बजे जब धौनी जवानों के साथ बास्केटबॉल खेलने जा रहे थे, तभी एयरफोर्स के अध्ािकारियों ने उन्हें बताया कि यह वक्त पैरा जंपिंग के लिए उपयुक्त है। इसके बाद धोनी विमान एएन-32 पर सवार हो गए। उन्होंने कुछ देर बाद ही मलपुरा इलाके में स्थित पैरा ड्रॉपिंग जोन में 1250 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई। धोनी ने एयरक्राफ्ट एएन-32 में बैच के दो जवानों और एक अधिकारी के साथ सेल्फी भी ली। उन्होंने कहा कि अब वह बार-बार विमान से छलांग लगाना चाहते हैं। पैराजंपिंग की ट्रेनिंग करना उनकी जिंदगी का सबसे बेहतरीन वक्त है।
शनिवार और रविवार की छुटटी
सेना में ऑरेनरी लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी 22 अगस्त को वापस लौटना चाह रहे हैं। पैराजंपिंग स्कूल के नियम के अनुसार, कुल पांच जंप करना जरूरी है। शनिवार और रविवार को स्कूल में अवकाश रहता है। इसकी वजह से धोनी गुरुवार को दो छलांग लगाना चाह रहे थे, ताकि शुक्रवार को भी दो बार जंप लगाकर कोर्स पूरा करके वापस लौट सकें।
Leave a comment