Saturday , 27 June 2026
Home agraleaks Teacher suspended for ‘molesting’ girl Student In Shivalik Cambridge School Agra
agraleaksहॉट न्यूज़

Teacher suspended for ‘molesting’ girl Student In Shivalik Cambridge School Agra

216

te
आगरालीक्स…….
आगरा के सीबीएसई के एक स्कूल में दसवीं की छात्रा को हिंदी के शिक्षक ने व्हाटसएप पर मैसेज भेजकर दोस्ती करने के लिए कहा, छात्रा का जवाब न आने पर उसे स्टाफ रूम में पकडकर ले गया। उससे अश्लील हरकत की और छात्रा से कह दिया कि दोस्ती नहीं की तो अंजाम बुरा होगा। छात्रा ने अपने परिजनों को बताया तो वे स्कूल पहुंच गए, हंगामा होने पर कॉलेज प्रबंधन ने आरोपी शिक्षक नुनिहाई निवासी असगर नूरानी को बर्खास्त कर दिया है।
आवास वि​कास कॉलोनी स्थित शिवालिक कैंम्ब्रिज पब्लिक स्कूल में दसवीं की छात्रा को 15 अगस्त को हिंदी की शिक्षक असगर नूरानी ने व्हाटसएप पर मैसेज भेजा और उसे परेशान करने लगा। 18 अगस्त को उसे पकडकर स्टापफ रूम में ले आया। वहां उससे दोस्ती करने के लिए कहा, छात्रा और उसकी साथी छात्राओं ने परिजनों से शिकायत की, इसके बाद भी कॉलेज प्रबंधक ने कोई ध्यान नहीं दिया।
terशिक्षक को भगाया, मार देते अभिभावक
इस घटना से आक्रोशित अभिभावक और बजरंग दल के कार्यकर्ता स्कूल में पहुंच गए। कई घंटे तक स्कूल का गेट न खुलने पर हंगामा होने लगा तो पुलिस पफोर्स आ गया। आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन ने आरोपी शिक्षक असगर को भगा दिया। आक्रोशित अभिभावक और बजरंग दल कार्यकर्ता आरोपी शिक्षक को पीटने के लिए तलाशते रहे; कॉलेज प्रबंधक एसएस यादव का कहना है कि शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है।
मोबाइल में शिक्षक की काली करतूत
छात्रा के मोबाइल में शिक्षक द्वारा व्हाटसएप पर भेजे गए मैसेज हैं। परिवारीजनों का आरोप है कि 15 अगस्त को आरोपी शिक्षक ने घर के मोबाइल नंबर पर मैसेज भी किए थे। इसमें घर के अन्य लोगों के बारे में पूछा था। उन्होंने पुलिस को मैसेज दिखाया। इससे चलते शिक्षक बच नहीं सकता है, उसके खिलाफ थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस उसकी धरपकड में जुटी हुई है।
कैमरों से चलेगा पता
कालेज परिसर और क्लास में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। छात्रा को शिक्षक अपने रूम में लेकर गया था। यह सब कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksआगरा

Agra Live News: Padmavati Panchayat Mahasabha organized a matrimonial introduction meet for young men and women in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पदमावती पंचायत महासभा ने किया युवक युवती परिचय सम्मेलन. बेहतर...

agraleaksबिगलीक्स

Brics MSME Forum in Agra: UP 5.36 Billion Dollar import between UP and Brics Contries…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आयोजित ब्रिक्स एमएसएमई फोरम में उत्तर प्रदेश का दबदबा. ब्रिक्स...

agraleaksबिगलीक्स

Agra Live News: Bollywood Night at UP Food Expo & Conclave 2026 in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कविता कौशिक ने ‘चंद्रमुखी चौटाला’ बन सबको लुभाया, तो चिंकी—मिंकी...

agraleaksआगरा

Agra Live News: Shrimad Bhagwat Katha at the Radha Krishna Temple, Lawyers Colony, Agra, from June 17 to 24…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राधा कृष्ण मंदिर, लॉयर्स कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा कल से....

error: Content is protected !!