आगरालीक्स(03rd August 2021 Agra News).. आगरा की छात्रा माधवी मंगल ने सीबीएसई में 99 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। मंगलवार को सीबीएसई के 10वीं का रिजल्ट देख छात्र बोले…।
चार विषयों में 100—100 अंक
मंगलवार दोपहर 12 बजे सीबीएसई का रिजल्ट जारी किया गया। माही इंटरनेशनल स्कूल लादूखेड़ा की छात्रा माधवी मंगल ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने चार विषयों में 100—100 अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा गणित में 95 अंक प्राप्त किए हैं।
135 स्कूलों के 14640 छात्र—छात्राएं पंजीकृत
आगरा के कुल 135 स्कूलों के 14640 छात्र—छात्राएं परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। दोपहर को परिणाम आने के बाद नंबर देख विद्यार्थी काफी खुश नजर आए। अधिकांश का कहना था कि उम्मीद से अधिक अंक मिले हैं। हालांकि कुछ छात्र अंक देखकर संतुष्ट नहीं नजर आए। हालांकि, सभी का यह भी कहना था कि परिस्थतियों को देखते बोर्ड ने सही निर्णय लिया है।
दोपहर 12 बजे किया गया जारी
परीक्षाफल दोपहर 12 बजे जारी किया गया। इसकी घोषणा बोर्ड ने पहले ही कर दी थी। वेबसाइट के अलावा छात्र डिजीलॉकर या एसएमएस भेजकर भी रिजल्ट देख सकते हैं।
नहीं जारी होगी मेरिट लिस्ट
कोरोना के कारण इस बार सीबीएसई की परीक्षा रद्द कर दी गई थीं। इसके बाद इंटरनल एसेसमेंट स्कीम के आधार पर रिजल्ट जारी किया गया। ऐसे में बोर्ड इस बार भी मेरिट लिस्ट नहीं जारी करेगा।
दोबारा दे सकेंगे परीक्षा
रिजल्ट जारी होने के बाद कुछ परीक्षार्थी इससे असंतुष्ट नजर आए। ऐसे में सीबीएसई उन्हें दोबारा परीक्षा देने का मौका देगा।
इसको माना जाएगा रेफरेंस ईयर
बोर्ड के अनुसार, रिजल्ट जारी करने के लिए पिछले तीन साल में स्कूल में सबसे बेहतर नतीजे वाले साल को आधार वर्ष माना जाएगा। इसे रेफरेंस ईयर का नाम दिया गया है। हर सब्जेक्ट में कितने अंक दिए जाएं, उसको तय करने का तरीका भी यही होगा। हालांकि रेफरेंस ईयर में सभी छात्रों के औसत अंक के हिसाब से ही परीक्षाफल तैयार किया गया है।