Madhu Chopra, denies rumours of priyanka chopra-nick jonas seperation news
आगरालीक्स… प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम से हटाया पति निक जोनस का नाम, सोशल मीडिया पर तलाक की सनसनी पर बोली प्रियंका चोपड़ा की मां, कहा.
सोशल मीडिया पर मची सनसनी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सोशल की जोड़ी मीडिया की सनसनी हैं. प्रियंका चोपड़ा का इंस्टाग्राम प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के नाम से है लेकिन सोमवार को इंस्टाग्राम हैंडल से प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस का नाम हटा दिया। इसके बाद से चर्चाओं का बाजार गर्म होने लगा। कयास लगाए जाने लगे कि प्रियंका चोपड़ा कहीं निक जोनस से तलाक तो नहीं लेने जा रही हैं, जिसके चलते उन्होंने निक जोनस का नाम हटा दिया है। कुछ ही देर में प्रियंका चोपड़ा के निक जोनस से तलाक लेने की अफवाह चर्चा का विषय बन गई।
अलग होने को लगाए जा रहे है कयास
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के अलग होने की बात प्रिंयका चोपड़ा के इंस्टाग्राम हैंडल से अपने पति निक जोनस के नाम हटाने के बाद की जा रही है.एक्ट्रेस ने निक जोनस से शादी के बाद अपने हैंडल पर पति का नाम जोड़ते हुए प्रियंका चोपड़ा जोनस कर लिया था. अब उन्होंने एक बार फिर नाम बदलते हुए पति निक जोनस का नाम हटा दिया है. प्रियंका के इस अचानक कदम ने उनके फैंस को चिंता होने लगी है.
प्रियंका चोपड़ा की मां बोलीं,
मीडिया रिपोटर्स के अनुसार प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने इन दोनो के अलग होने की बात को साफ नकार दिया है.उन्होने कहा है कि ये अफवाहें बकवास हैं और वह नेटिज़न्स से इन झूठे दावों को न फैलाने के लिए कहती हैं.