मथुरालीक्स…वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पहुंचे महंत नृत्य गोपालदास. संतों के अद्भुत मिलन का साक्षी बना वृंदावन
वृंदावन में शुक्रवार सुबह महाराज संत प्रेमानंद हाराज के श्री राधा केलीकुंज आश्रम में श्रीराम जन्मभूमि न्याय के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास पहुंचे. संत प्रेमानंद ने उनका आत्मीय स्वागत किया. दोनों संतों का मिलन अद्भुत उत्सव सा रहा.संत प्रेमानंद महाराज ने उनका द्वार पर पहुंच कर स्वागत किया और उनके चरण धोकर आरती उतारी. संत ने कहा कि यह उनकी अहतुकी कृपा है जो कि उनके यहां पधारे. इस दौरार महंत नृत्य गोपाल दास महाराज ने संदेश दिया कि भगवान की कृपा पर निर्भर रहना चाहिए. नाम जप करते रहना चाहिए. यही जीवन का सार है.