फिरोजाबादलीक्स…ससुराल में रह रहे युवक ने खुद का किया आत्मदाह. पत्नी से विवाद के बाद पेट्रोल डालकर खुद को लगा ली आग
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में ससुराल में रह रहे एक युवक ने खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह कर लिया.पत्नी से विवाद के बाद युवक ने यह काम कर लिया.गंभीर रूप से जलने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई.मृतक की पहचान महाराज सिंह पुत्र भूदेव सिंह निवासी नगला पानसहाय के रूप में हुई. वह पिछले कुछ महीनों से अपनी ससुराल कैलाशपुर में रह रहा था. बताया जाता है कि गुरुवार सुबह किसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से बहस हो गई. विवाद बढ़ने पर वह घर से निकल गया. आज सुबह लगभग 11 बजे वह रजावली स्थित संतोषी माता मंदिर के पास पहुंचा और उसने जेब में रखी बोतल से खुद पर पेट्रोल उडेला और आग लगा ली. मौके पर अफरातफरी मच गई. राहगीरों ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.