आगरालीक्स …आगरा के युवक ने दिल्ली की छात्रा को नशे की गोलियां खिलाकर रेप किया, उसका वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करने लगा। छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को पकड लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
दिल्ली निवासी छात्रा आगरा के बाह में अपनी रिश्तेदारी में आई थी, उसने फरवरी में बाह से ही इंटरमीडिएट की परीक्षा दी। छात्रा का आरोप है कि कस्बे में रहने वाले युवक ने उसे अपने घर बुलाया। उसे नशे की गोलियां खिला दी और रेप किया। उसका वीडियो भी बना लिया, इसके बाद से छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था। छात्रा ने परेशान होकर परीक्षा को बीच में ही छोड़ दिया और दिल्ली अपने घर चली गई। लेकिन युवक ने उसका दिल्ली तक पीछा नहीं छोड़ा।
आरोपी युवक को किया अरेस्ट
परिजनों ने दिल्ली में युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। दिल्ली पुलिस ने बाह पहुंचकर आरोपी युवक सनी उर्फ सकीर पुत्र पप्पन खां को गिरफ्तार कर लिया।
इंजीनियरिंग का छात्र युवती को कर रहा था ब्लैकमेल
10 मई को आगरा के लोहामंडी क्षेत्र की रहने वाली युवती के फेसबुक पर पूजा नाम की आईडी से मैसेंजर पर मैसेज आया, हेलो हाय होने के बाद पूजा की फेसबुक आईडी से युवती के अश्लील फोटो भेजे गए। इससे युवती डर गई, उससे मैसेंजर पर कहा कि एक लाख रुपये दे दो नहीं तो फोटो वायरल कर दिए जाएंगे, कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगी।
फिल्मी स्टाइल में एक लाख रुपये मांगे
युवती को एक लाख रुपये लेकर 11 मई को लोहामंडी चौराहे बुलाया। युवती पहुंची, कुछ मिनट बाद टीडीआई, फतेहाबाद रोड आने का मैसेज मोबाइल पर आया। युवती वहां पहुंच गई। उस स्थान पर भी कोई नहीं आया। वहां से लौट कर युवती ने थाना लोहामंडी में शिकायत कर दी।
जवाहर पुल से बैग फेंकते ही पकडा युवक
युवती ने अपने दोस्तों को भी जानकारी दी, 12 मई को युवती के पास मैसेज आया, उसमें लिखा कि एक लाख रुपये लेकर रामबाग चौराहे पर आना है। युवती आॅटो से रामबाग चौराहे पहुंची।आॅटो के पीछे बाइक से उसके दोस्त चल रहे थे। युवती मैसेंजर से अपने दोस्तों के संपर्क में थी। ब्लैकमेलर ने रामबाग चौराहे से वाटर वर्क्स चौराहे बुलाया गया। वहां से पैदल जवाहर पुल पर चलने को कहां गया। जवाहर पुल पर युवती के पहुंचने पर बैग नीचे फेंकने का मैसेज भेजा गया। युवती ने दोस्तों को मैसेज फोरवर्ड कर दिया, दोस्त पुल के नीचे पहुंच गए। बैग को उठाने एक युवक पहुंचा। उसे दोस्तों ने दबोच लिया। थाना एत्मादुद्दौला पुलिस के हवाले कर दिया। एत्मादुद्दौला पुलिस ने आरोपी को थाना लोहामंडी भेज दिया। उसने बताया कि यह साजिश बल्केश्वर में रहने वाले युवक की थी। वह बीई कर रहा है। पुलिस ने दो और युवक पकड़ लिये। उनका एक साथी फरार है।