आगरालीक्स ..आगरा में युवती के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, उसके साथ रेप किया, युवती के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।
आगरा के थाना सदर क्षेत्र की युवती का आरोप है उसके कि पति आगरा से बाहर नौकरी करते हैं। जारुआ कटरा निवासी सरकारी विभाग में कर्मी हरिओम सिंह ने घर आना शुरू कर दिया। वह प्लंबर का कार्य करता था। एक दिन शिकायत पूछने के बहाने आया। इसके बाद बातचीत शुरू कर दी।
अश्लील वीडियो बनाकर किया रेप
अगस्त 2018 में दूध लेकर घर आया था। इस दौरान अंदर घुस आया। उसने मोबाइल से महिला के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। उन्हें इंटरनेट पर डालने की धमकी देने लगा। इसके बाद महिला से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पति और बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। तब से यौन शोषण कर रहा था। 30 जनवरी को घर आकर दुष्कर्म किया।
उसका मोबाइल उठाकर ले गया। उसमें से पति और अन्य रिश्तेदारों के नंबर लेकर व्हाट्स एप पर अश्लील वीडियो भेज दिए। मामले में पीड़िता ने थाना सदर में तहरीर दी। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, उसे जेल भेज दिया गया।