आगरालीक्स.. आगरा में एक युवक घर में घुसा, एक तरफा प्रेम में युवती के चाकू से हमला किया,लोगों के घेरने पर वह मकान पर चढ गया और दूसरी मंजिल से कूद गया।
आगरा के ताजगंज के मेवाती में एक तरफा प्यार में आसिफ बुर्का पहनकर युवती के घर में घुस गया, युवती पर चाकू से हमला कर दिया। युवती की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने आसिफ को घेर लिया, इससे वह एक घर में घुस गया। लोग उसे पकडने के लिए दौडे तो वह घर की दूसरी मंजिल पर पहुंच गया। पीछे से लोगों को आता देख युवक ने दो मंजिल से नीचे छलांग लगा दी।
युवती और युवती अस्पताल में भर्ती
स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से युवक और युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।