
बुधवार सुबह करीब चार बजे एत्मादपुर के मोहल्ला सत्ता स्थित तालाब के पास आकर एक कार रुकी, कार से कुछ युवक निकले और ब्रीफकेस निकाला, उसे तालाब में फेंक कर युवक फरार हो गए। इसकी जानकारी होते ही मोहल्ले के लोगों की भीड लग गई, पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद ब्रीफकेस को खोल कर देखा गया तो लोगों के होश उड गए, उसमें एक युवक का शव था। गर्दन और शरीर पर धारदार हथियार के निशान थे, खून से लथपथ शव को बुरी तरह से ब्रीफकेस में ठूंसा गया था।
40 से अधिक उम्र
युवक की उम्र 40 साल से अधिक बताई जा रही है, युवक के शरीर पर बनियान और पेंट है, पुलिस छानबीन में जुटी हुई है, युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
Leave a comment