Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स miscreants barge into businessman house in Agra
बिगलीक्स

miscreants barge into businessman house in Agra

120

karobari
आगरालीक्स
 ….आगरा में एक बडे कारोबारी कोठी में दोपहर में लूट के लिए बदमाश पहुंचे, उन्होंने गेट खटखटाया, कुछ ऐसा हुआ कि बदमाशों को उल्टे पैर दौड लगानी पडी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। कारोबारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
आगरा की विजय नगर कॉलोनी में दाल कारोबारी प्रवीण अग्रवाल की कोठी है, बुधवार दोपहर में उनकी पत्नी घर में अकेली थी। उसी समय गेट खटखटाने पर उन्होंने गेट होल से देखा तो बाहर कुछ युवक खडे हुए थे। इस पर उन्होंने शोर मचा दिया, बदमाश बदमाश पकडो पकडो की आवाज सुनते ही बदमाशों ने दौड लगा दी। इसके बाद अपने पति प्रवीण को जानकारी दी, थोडी देर में वे भी पहुंच गए, सूचना पर पुलिस फोर्स भी आ गया। मामले की छानबीन की जा रही है।
कारोबारियों में दहशत
इस घटना से कारोबारियों में दहशत है, दिनदहाडे बदमाशों द्वारा धाबा बोले जाने से विजय नगर कॉलोनी के लोग सकते में हैं। पहले भी यहां लूट की वारदात हो चुकी हैं।
नौकरानी ने कराई लूट और हत्या
आगरा में कारोबारी के घर पर लूट के बाद वृद्ध मां की हत्या की प्लानिंग एक किशोरी ने की थी, हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी ने हत्या के बाद लूट की और फरार हो गए। पुलिस ने पुलिस ने घटना में शामिल दो बदमाश सहित नौकरानी की पोती को गिरफ्तार कर लिया है। लूटे गए सामान में से 21 हजार रुपये, विदेशी करेंसी के पांच नोट, आठ चांदी के सिक्के, कैमरा, बैटरी, और सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।
गुरुवार को एसपी सिटी सुशील घुले ने प्रेसवार्ता में बताया कि विजय नगर लोहामंडी के बाग अंता निवासी बदमाश नरेंद्र उर्फ नंदू की दोस्ती मुन्नी देवी की नौकरानी की पोती से थी। वह गंगेश्वर कैंपस में ही काम करती थी। नरेंद्र ने उससे लूट के लिए किसी का घर बताने को कहा था। किशोरी को पता था कि गंगेश्वर कैंपस विजय नगर रिंग रोड पर मुन्नी देवी दोपहर में अकेली रहती हैं। छह मई को हार्डवेयर कारोबारी विनय गर्ग अपनी बेलनगंज स्थित शॉप पर गए थे.उनका बेटा वात्सल्य बोदला स्थित शोरूम पर था. उनकी पत्नी सरिता और बेटी मणि दिल्ली गए हुए थे. घर पर कारोबारी की मां मुन्नी अकेली थी। तकरीबन 2:45 बजे नरेंद्र, रोहित और राहुल बाइक से आए। किशोरी ने मुन्नी देवी से गेट खुलवाया। राहुल और नरेंद्र अंदर चले गए। नरेंद्र ने घुसते ही मुन्नी गर्ग के मुंह पर कपड़ा डालकर उन्हें अंदर खींचकर ले गया। उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। राहुल ने पूरा घर खंगाला। रोहित बाहर खड़ा रहा। 3:30 बजे तीनों लूट के बाद भाग निकले।
हिस्ट्रीशीटर है राहुल
हरीपर्वत थाने का हिस्ट्रीशीटर राहुल और रोहित और नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है।
नरेंद्र की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। नरेंद्र ने 2013 में घटिया में लूट की वारदात की थी। वह कई और वारदात भी कर चुका है। राहुल पर भी छह से ज्यादा मुकदमे में है। वहीं नौकरानी की पोती नाबालिग है, इसकी पुष्टि के लिए पुलिस मेडिकल टेस्ट भी कराएगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura Live News: Pregnant Girl friend killed by Man & His friend, Arrested in Police encounter, Video

मथुरालीक्स… Mathura News: वृंदावन घूमने आई गर्भवती गर्लफ्रेंड की उसके ब्वायफ्रेंड ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Pit hole in 12 road after 6 Month, Found in Third Party survey

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लाखों रुपये से बनीं 12 सड़कें छह...

बिगलीक्स

Obituaries of Agra on 22nd April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman stop marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स..Agra News: . आगरा में रिलेशनशिप में रह रही युवती के हंगामा...

error: Content is protected !!