Sunday , 7 December 2025
Home टॉप न्यूज़ Man claims dead lizard found in sabji of popular puri sabji shop in Agra#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Man claims dead lizard found in sabji of popular puri sabji shop in Agra#agranews

आगरालीक्स… आगरा के प्रतिष्ठित पूडी वाले की दुकान से पूडी और सब्जी खरीद कर ले गए युवक का आरोप सब्जी में निकली छिपकली, एफएसडीए की टीम ने लिए सैंपल

गुरुवार को आगरा फोर्ट पुलिस चौकी पर पहुंचे युवक ने आरोप लगाए हैं कि उसने श्री राम पूडी वाले बिजलीघर से पूडी और सब्जी पैक कराई। खाने का पैकेट लेकर आगरा कैंट स्टेशन पहुंचे, वहां वह खाना खाने लगा, सब्जी में छिपकली निकली। पुलिस ने एफएसडीए को सूचना दे दी, एफएसडीए की टीम ने सब्जी के सैंपल लिए हैं।
दो घंटे बाद पहुंचा युवक
युवक का आरोप है कि उसने श्री राम पूडी वाले से सब्जी और पूडी कराई, उसे लेकर आगरा कैंट स्टेशन पहुंच गए। करीब दो घंटे बाद वह आगरा फोर्ट चौकी पर पहुंचा, क्योंकि खाना पैक करा कर ले गया था, इस मामले में पुलिस एफएसडीए की टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। जिला अभि​हीत अधिकारी अमित सिंह का मीडिया से कहना है कि आगरा फोर्ट चौकी से फोन आया था इसके बाद टीम ने पहुंचकर जांच की. पूड़ी और सब्जी में छिपकली नहीं मिली है, लेकिन शिकायत पर बिजली घर स्थित श्रीराम पूड़ी भंडार से सैंपल लिए गए हैं.

Related Articles

बिगलीक्स

23 killed in major fire break out in Restaurant cum Club in Arpora Goa

गोवालीक्स …गोवा में क्लब में लगी भीषण आग, 23 की मौत, पीएम...

बिगलीक्स

Agra News: IndiGo Flight from Agra Late up to 1.47 Hour#Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में फ्लाइट देरी से उड़ान भर रही हैं।...

बिगलीक्स

Agra News: 7th December 2025 weather forecast#Agra

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानें ( Agra News: 7th...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 7th December 2025#Agra

आगरालीक्स …Agra News: 7 दिसंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ पांचवें दिन भी...

error: Content is protected !!