आगरालीक्स.. आगरा में युवक ने सुसाइड कर ली, सुसाइड नोट में लिखा 25 हजार रुपये थे जो लॉकडाउन में खाने में खर्च हो गए, आगे क्या होगा पता नहीं, नौकरी भी नहीं है।
आगरा के गढी भदौरिया के नाला गोपालपुरा, जगदीशपुरा क्षेत्र में रघुवीर सिंह का शव घर पर फांसी के फंदे पर लटका मिला, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला है। जूता कारीगर रघुवीर सिंह ने सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी का हवाला दिया है, आगे भी उसे नौकरी लगने की कोई उम्मीद दिखाई नहीं दे रही थी, इसलिए उसने सुसाइड कर ली।
सुसाइड नोट में लिखा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुसाइड नोट में रघुवीर सिंह ने लिखा है कि नौकरी ना लगने के कारण जिंदगी आर्थिक तंगी में गुजरी, 25 हजार रुपये जमा पूजीं थी, यह भी लॉक डाउन में खाने पर खर्च हो गई। अब आगे क्या होगा अभी काम बंद है, किराया खर्चा कैसे होगा, इसी परेशानी के कारण अपनी जीवनलीला खत्म कर रहा हूं, पुलिस जांच में जुटी है।