आगरालीक्स.. आगरा में लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस और ट्रक भिड गए, ट्रक डिवाइडर तोडकर दूसरी तरफ से आ रही बस में जा घुसा, एक की मौत, 15 यात्री घायल हो गए।
आगरा के डौकी क्षेत्र में रविवार रात को लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आगरा की ओर जा रहा तेज स्पीड ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ता हुआ सामने से आती बस प्राइवेट बस से टकरा गया, भीषण हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। पुलिस ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला,
15 लोग घायल
हादसे में ट्रक के क्लीनर की मौत हो गई, वहीं दिल्ली से बस्ती जा रही प्राइवेट बस में 38 यात्री थे, इसमें से 15 घायल हो गए। घायलोंं को एसएन इमरेंसी में भर्ती कराया है।ट्रक कानपुर से चंबल सैंड लेकर आगरा आ रहा था
हादसे में हुए घायल
मंजू यादव (30 वर्ष) पत्नी उमाकांत यादव निवासी बेहदाडी़ जिला बस्ती
हरीश यादव (36 वर्ष) पुत्र रामकमल निवासी गांव बनकटी, थाना सीकरीगंज जिला संत कबीर नगर।
अनिल कुमार (36 वर्ष) पुत्र राजाराम निवासी इमडिहा थाना खलीलाबाद जिला संत कबीर नगर
पूनम (22 वर्ष) पुत्री राजाराम निवासी गांव इमडिहा थाना खलीलाबाद जिला संत कबीर नगर
फूलमाला (63 वर्ष) निवासी अकबरपुर थाना जगीरगंज
चंद्रिका (20 वर्ष) पुत्र फूल चंद निवासी देहरी जोत थाना करवारी जिला बस्ती
नंदिनी (30 वर्ष) पत्नी दिलीप गांव व थाना हरिया, जिला बस्ती
पूनम (25 वर्ष) पत्नी देवी दयाल निवासी गांव व थाना कलवारी जिला बस्ती
सीटू (25 वर्ष) पत्नी राम सिंह निवासी धौलपुर दहलछत्ता जिला संत कबीर नगर
जनार्दन (20 वर्ष) पुत्र रामसूरत निवासी गांव कटिया थाना धनधटा जिला संत कबीर नगर
सूरज (19 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र निवासी कटिया धनधटा जिला संत कबीर नगर
विजय (22 वर्ष) पुत्र रामबाबू निवासी बरौली थाना त्रिलोकपुर जिला सिद्धार्थ नगर
बृजेश (26 वर्ष) पुत्र नानबाबू निवासी गांव भड़ौली थाना त्रिलोकपुर जिला सिद्धार्थ नगर
धर्मा देवी पत्नी रामबरन निवासी लक्ष्मणपुर जिला गोंडा
सोनू चौधरी पुत्र सुरेश चौधरी