आगरालीक्स.. आगरा के युवक ने फेसबुक पर दोस्ती के बाद लॉकडाउन में लव मैरिज की, पत्नी की कोचिंग है, पति को शक है कि पत्नी कोचिंग के एक युवक से मैसेंजर पर बात करती है और चैट को डिलीट कर देती है, मामला परामर्श केंद्र पहुंचा।
आगरा के जगदीशपुरा में रहने वाले युवक की शाहगंज में एक कोचिंग में पढाने वाली युवती से फेसबुक पर दोस्ती हुई। लॉकडाउन में दोनों ने शादी कर ली, शादी करने के कुछ दिन बाद ही पति को शक होने लगा, पति का आरोप है कि उसकी पत्नी मैसेंजर पर कोचिंग में पढाने वाले एक युवक से चैटिंग करती है, चैटिंग को डिलीट कर देती है। आपस में विवाद होने के बाद युवती अपने मायके चली गई।
परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा मामला
यह मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गया, रविवार को दोनों पक्षों को बुलाया गया लेकिन दोनों पक्ष एक साथ नहीं आए, उन्हें आगे की तिथि दी गई है।