आगरालीक्स… आगरा में पुलिस दबिश के दौरान युवक तालाब में गिर गया, इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस कर्मियों को पीटा, गाडी में तोडफोड की, एसएसपी ने एसओ को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस को रबर बुलेट चलानी पडी, एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
शनिवार रात को आगरा के शमसाबाद क्षेत्र के खेडा नबादा गांव में रात एक बजे एसओ इरादतनगर ने दबिश दी, दबिश के दौरान भूरा 32 पुत्र कालीचरण गांव के बाहर स्थित तालाब में गिर गया। रविवार सुबह छह बजे तालाब के किनारे चप्पल और मोबाइल मिलने पर लोगों ने भूरा की तलाश की, कुछ देर बाद ही तालाश में भूरा का शव मिल गया। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। परिजनों ने पुलिस पर दबिश के दौरान भूरा की हत्या कर शव तालाब में फेंकने के आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
जाम लगाया, पुलिस गाडियों में तोडफोड
भूरा की मौत से आक्रोशित लोगों ने शमसाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया, इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बस में यात्री फंस गए, वाहनों की लंबी लाइन लगने से यात्री परेशान रहे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाडियों में तोडफोड शुरू कर दी। उन्होंने पुलिस कर्मियों ड्राइवरों से भी मारपीट की, स्थित बिगडती देख कई थानों का पुलिस फोर्स पहुंच गया। एसी पूर्वी अखिलेश नारायण सिंह और सीओ की गाडी में लोगों ने तोडफोड कर दी। इस पर पथराव कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रबर बुलेट चलाकर खदेडा, इसमें कुछ ग्रामीणों के भी चोटें आई हैं।
एसएसपी ने एसओ किए सस्पेंड
प्रदर्शनकारी एसओ और दबिश में शामिल पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई न होने तक हाईवे से जाम खोलने को तैयार नहीं थे। एसएसपी डॉ प्रीतिंदर सिंह ने पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की, उन्होंने एसओ इरादतनगर को सस्पेंड कर दिया है और पुलिस कर्मियों पर जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके बाद ही मामला शांत हो सका।
Leave a comment