Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Stone pelting on BSP Nasimuddin Siddiqui & his son in Agra, Video
बिगलीक्स

Stone pelting on BSP Nasimuddin Siddiqui & his son in Agra, Video

144

nasim 2
आगरालीक्स
 …आगरा में आए बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी के गाडियों के काफिले पर पथराव कर दिया, इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौडा दौडा कर पीटा, शाासन के सख्त आदेश पर आठ को हिरासत में ले लिया गया है और बलवा सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भाजपा और सपा पर पथराव कराने के आरोप लगाए हैं।
बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर आरोप है कि भाजपा नेता दयाशंकर प्रकरण में उनकी पत्नी स्वेता और बेटी पर अमर्यादित टिप्पणी की। क्षत्रिय सभा आगरा नसीमुद्दीन सिद्दीकी को अरेस्ट करने की मांग कर रही है, इसी बीच शुक्रवार को नसीमुद्दीन सिद्दीकी को प्रत्याशियों के साथ बैठक करने और कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए आगरा आना था। इस पर क्षत्रिय सभा ने विरोध का ऐलान कर दिया था और सुबह नौ बजे से कुबेरपुर पर खडे हो गए।
नसीमुद्दीन सिद्दीकी दोपहर 12 बजे टूंडला पर ट्रेन से उतरे टूंडला इलाके में महासभा कार्यकर्ताओं ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी के काफिले को काले झंडे दिखाए। इसके बाद काफिल आगरा के एत्मादपुर कस्बे से बढ़कर कुबेरपुर के पास आया, तभी क्षत्रीय महासभा कार्यकताओं का समूह सड़क पर लेट गया।
इससे बसपा नेता का काफिला रुक गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने महासभा कार्यकर्ताओं को हटाना शुरू किया लोगों ने काफिले पर पथराव कर दिया। ताबड़तोड़ पत्थर फेंके गए। जो बसपा कार्यकर्ता वाहनों से बाहर निकले थे वे पथराव देखकर वाहनों में घुस गए। इस दौरान पत्थर की वजह से आधा दर्जन वाहनों के शीशे टूट गए। एक गाडी में नसीमुद्दीन सिद्दीकी के बेटे भी थे। कई बसपा कार्यकर्ताओं को चोट आई है।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें  ……..     https://youtu.be/0qzNjEX-Qho

nasim 3भाजपा और सपा ने कराया पथराव
सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता में नसी‍मुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है कि वह ट्रेन से टूंडला तक पहुंचे थे। यहां से कार से आगरा आते समय बसपा के सैंकड़ों कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे। रास्ते में कुबेरपुर गांव के पास 15-20 लोगों ने पथराव किया। उन्होंने नेशनल हाइवे पर वाहनों को रोका और डंडे मारे। दो गा‍ड़ि‍यों के शीशे टूटे हैं। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रही। पथराव करने वालों से दोगुनी संख्या में पुलिसवाले थे। वे चाहते तो उन्हें सड़क पर इकट्ठा ही नहीं होने देते। अभी कंर्फम नहीं है कि पथराव व हमला करने के वाले किस पार्टी के थे। मेरा अंदाजा है कि यह भाजपा और समाजवादी पार्टी की शह पर हुआ है।

nasim 4विधायक छोड रहे हैं तो कचरा साफ हो रहा है
नेताओं के पार्टी छोड़कर जाने के सवाल पर सिद्दीकी ने कहा कि, कुछ हमारी पार्टी का कचरा था वो साफ हो गया। बसपा बड़ी पार्टी है, लोग आते जाते रहते हैं। कचरा साफ नहीं होता तो पार्टी की नेता को झाडू लगाकर निकालना पड़ता। रुपए लेकर टिकट देने के आरोप के सवाल पर नसीमुद्दीन ने कहा कि जबतक पार्टी में लोग रहते हैं, तब तक तो उनके एक रुपया नहीं लिया जाता है। पार्टी छोड़ते ही ऐसे लोग बोलने लगते हैं रुपए मांगे गए हैं। आज तक रुपए मांगने का कोई ऐसा प्रमाण नहीं है। मेरे और मेरी पार्टी की नेता पर जो आरोप हैं वो गलत हैं।
शासन सख्त, आठ हिरासत में
नेता विरोधीदल, विधान परिषद, उ0प्र0, श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के आगरा आगमन से पहले कुबेरपुर एत्मादपुर में काफिले पर क्षत्रिय महासभा संगठन एवं अन्य संगठनों   द्वारा विरोध प्रदर्शन, पथराव की घटना को उ0प्र0 शासन ने गम्भीरता से संज्ञान लेते हुये आगरा के जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को इस प्रकरण में दोषियों के विरूद्व कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।  जिलाधिकारी पंकज कुमार तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 प्रीतिन्दर सिंह ने बताया कि नेता विरोधीदल, विधान परिषद, उ0प्र0, श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के काफिले पर कुबेरपुर, एत्मादपुर में क्षत्रिय महासभा संगठन एवं अन्य संगठनों के लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन की सूचना पर पर्याप्त पुलिस बल जिसमें 03 सब इंसपेक्टर, 01 एचसीपी, 02 महिला कांसटेबल, 12 पुरूष कांसटेबल, एसओ बरहन, 06 कांसटेबल, एसएचओ खन्दौली, 10 कांसटेबल, एसपीआरए वैस्ट, सीओ एत्मादपुर, 01 प्लाटून पीएसी तथा एक फायर ब्रिगेड गाड़ी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि काफिले पर हमला करने वाले 08 हमलावरों की गिरफतारी हो चुकी है जिन पर समुचित धाराओं में मुकद्दमा दर्ज किया गया है

इन पर हुआ मुकदमा
क्षत्रिय सभा जिलाध्यक्ष भंवर सिंह, दयालबाग, हरज्ञान सिंह खेरागढ, ओमप्रकाश, डॉ राकेश सिकरवार, संजय सिकरवार, जगजीत नगर राजपुर चुंगी, विवेक शमसाबाद, प्रदीप राजपुर चुंगी, समरवीर कुबेरपुर सहित 200 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

 

 

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!