Saturday , 6 December 2025
Home आगरा Man falls from Lift shaft died, FIR lodge against Society, CA & Guard in Agra #agranews
आगराबिगलीक्स

Man falls from Lift shaft died, FIR lodge against Society, CA & Guard in Agra #agranews

आगरालीक्स.. (Agra News 4th September)...आगरा में हुए दर्दनाक हादसे के बाद लिफ्ट में जाते समय सावधानी बरतें, युवक के लिफ्ट में पांचवीं मंजिल से नीचे गिरने पर सोसायटी, सीए और गार्ड पर मुकदमा।

यह है मामला
35 साल के राजू निवासी सरौठ हाथरस गार्गी रेफ्रिजरेशन में चालक की नौकरी करता था। शु्क्रवार को वह बाइक से आगरा पहुंचा, यहां से वह आगरा के संजय प्लेस स्थित प्रतीक सेंटर अपार्टमेंट में पाचवीं मंजिल पर स्थित गार्गी रेफ्रिजरेशन के कार्यालय पहुंचा। कार्यालय बंद था तो वह मोबाइल पर अपने साथियों से बात करने लगा। इसी बीच लिफ्ट से पांचवीं मंजिल पर एक युवक उतरा, लिफ्ट सातवीं मंजिल पर चली गई। राजू ने सोचा की ​लिफ्ट पांचवीं मंजिल पर ही है वह उसका गेट खोलकर लिफ्ट में अंदर जाने लगा लेकिन लिफ्ट नहीं थी। इससे वह ​लिफ्ट के गडढे में पांचवीं मंजिल से सीधे नीचे आ गया। गार्ड कोमल ने उसे गंभीर हालत में एसएन पहुंचाया वहां डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया।

सोसायटी, सीए और गार्ड के खिलाफ मुकदमा
इस मामले में राजू के चाचा रणधीर ने हरीपर्वत थाने में लापरवाही से मौत के आरोप लगाते हुए प्रतीक सेंटर अपार्टमेंट वेलफेयर सोसायटी, सीए मुकेश गुप्ता, गार्ड कोमल सिंह के खिलाफ मुकमा दर्ज कराया है। हरीपर्वत के थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

लिफ्ट का इस्तेमाल करते समय बरतें सावधानी
लिफ्ट में अंदर जाते समय देख लें कि फर्श है कि नहीं
पुरानी बिल्डिंग में लिफ्ट के न आने पर भी बाहर ​का गेट खुल जाता है, इससे लिफ्ट की जगह गडढे में गिर सकते हैं
लिफ्ट का बटन दबाने के बाद आने का इंतजार करें
लिफ्ट बीच में पफंस जाती है तो टोल फ्री नंबर और अपने मोबाइल से अन्य लोगों से संपर्क कर लें, घबराएं नहीं

Related Articles

आगरा

Agra News: A new viewpoint has been created in Agra for tourists. See the stunning 360-degree view of Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पर्यटकों के लिए बना नया व्यू प्वाइंट. 360 डिग्री एंगल...

आगरा

Agra News: Satyaprakash Gupta (Guddu) became the divisional minister of Mathur Vaishya Mandaliya Parishad…#agranews

आगरालीक्स….माथुर वैश्य मंडलीय परिषद के मंडलीय मंत्री बने सत्यप्रकाश गुप्ता (गुड्डू). अचल...

आगरा

Agra News: Dr. Yogesh Singhal became the President of Sikandra-Bodla Doctors Association…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में सिकंदरा—बोदला डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने डॉ. योगेश सिंघल. नई...

आगरा

Agra News: Warm clothes, sarees, kurtis and many other items were available at cheap prices for the needy people…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंद लोगों के लिए सस्ते दामों में गर्म कपड़े, साड़ियां,...

error: Content is protected !!