आगरालीक्स.. सोशल मीडिया पर यूपी में मास्क की चेकिंग पर यूपी पुलिस ने टवीट किया है, यूपी पुलिस द्वारा इस तरह का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई। इस पोस्ट में लिखा हुआ था कि कल से यूपी के सभी थानों में मास्क की चेकिंग की जाएगी। इसे लेकर यूपी पुलिस ने टवीट किया है।
ये किया टवीट
उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा मास्क चेकिंग का 30 दिन का ऐसा कोई भी अभियान नही चलाया जा रहा है, और न ही ऐसी कोई सूचना प्रसारित की गई है।
अतः ऐसी भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें, जो भी इस प्रकार की भ्रामकता फैलायेगा, उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।