
आगरा डेवलेपमेंट आॅथोरिटी (एडीए) में कर्मचारी प्रेम शंकर पाराशर सपा का झंडा लगी हुई गाडी से जा रहा था. बोदला रोड पर उन्होंने एक युवती और उनके साथ जा रही बेटी से छेडखानी कर दी , उन्होंने विरोध किया तो अश्लील हरकत करने लगा। युवती गाड़ी के सामने खडी हो गई और महिला हेल्प लाइन नंबर पर फोन कर दिया। इसी बीच प्रेम शंकर गाड़ी से बाहर निकल आया, युवती ने चप्पल उताकर बीच चौराहे पर उसकी पिटाई शुरू कर दी, इसे देख स्थानीय लोग और पुलिस भी पहुंच गई।उन्होंने प्रेम शंकर पाराशर को दबोच लिया पुलिस ने गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एडीए से निलंबित प्रेम शंकर पराशर की पहले भी पिटाई हो चुकी हैं, उन्हें उनके बेटे ने ही पीटा था। क्योंकि प्रेम शंकर पराशर अपने बेटे की गर्ल फ्रेंड के साथ संबंध बनाना चाहते थे । इसके लिए उन्होंने अपने बेेटे से कहा कि व अपनी गर्ल फ्रेंड से उनकी दोस्ती करा दे, इस पर उसने अपने पिता की ही पिटाई लगा दी थी। यही नहीं एक घर में घुसकर युवती से छेडखानी करने पर भी प्रेम शंकर की जमकर पिटाई हुई थी।
Leave a comment