आगरालीक्स …..आगरा में पत्नी की हत्या कर पति थाने पहुंच गया, उसकी तीन साल की बेटी भी गायब है, पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। घर में शव नग्न अवस्था में मिला है
आगरा के न्यू आगरा की इंद्रपुरी कॉलोनी में जूता कारीगर कपिल अपनी 24 साल की पत्नी सोनिया और तीन साल की बेटी के साथ रह रहे थे, शनिवार दोपहर में थाना न्यू आगरा में सोनिया का पति कपिल पहुंचा, उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। इसे सुन पुलिस वालों के होश उड गए,कपिल को लेकर पुलिस उसके घर पहुंची। घर में सोनिया का शव पडा हुआ था, उसकी तीन साल की बेटी गायब है।
हाथ पैर बांधने के बाद की हत्या
कमरे में सोनिया का नग्न शव पडा हुआ था, उसके हाथ पैर बंधे हुए थे, गर्दन और सिर में चोट के निशान है।
अवैध संबंध में की हत्या
सोनिया के पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के किसी से अवैध संबंध थे, इससे परेशान होकर उसने पत्नी की हत्या कर दी, पुलिस ने सोनिया के पति को अरेस्ट कर लिया है।