Friday , 24 April 2026
Home बिगलीक्स 57 feet long Ravan set on fire in Agra
बिगलीक्स

57 feet long Ravan set on fire in Agra

173

आगरालीक्स… आगरा में ​दशहरा पर 57 फीट का रावण दहन किया जाएगा, इसे 30 दिन में म​थुरा के कारीगरों ने तैयार किया है, यह अंदर से मजबूत है तो बाहर से डरावना।
आगरा में दशहरा पर रावण का दहन किया जाएगा, वैश्य बोर्डिग हाउस, सेंट जोंस कॉलेज में 57 फीट का रावण बनाया गया है, इसे मथुरा के कारीगरों ने 30 दिन में तैयार किया है, इसमें कपडे, कागज, मैदा, बांस बल्ली का इस्तेमाल किया गया है, इसका शनिवार रात को दहन किया जाएगा, इसके लिए बडे स्तर पर तैयारी की गई हैं

यह भी हुआ
आगरा में आज रावण को जलाने की जगह पूजा की जाएगी और रावण दहन का विरोध होगा।
आगरा में शनिवार को रामलाल वृद्धा आश्रम कैलाश मंदिर के पास सिकंदरा में रावण की पूजा की जाएगी, रावण भक्त अधिवक्‍ता मदन मोहन शर्मा उमाकांत सारस्वत ने कहा कि रावण की भक्ति और शक्ति से सभी को सीख लेनी चाहिए, ताकि नई पीढ़ी को रावण की अच्छाई, बुराई, ज्ञान, शक्ति और त्याग आदि की जानकारी हो सके।
वहीं मथुरा में शुक्रवार को सारस्वत समाज ने रावण की पूजा की। लंकेश भक्त मण्डल के संस्थापक संग प्रमुख ओमवीर सारस्वत एडवोकेट कई साल से रावण, कुम्भकरण, मेघनाथ आदि के पुतले फूंकने का विरोध करते आ रहे हैं। वह दल-बल सहित यमुना के किनारे स्थित शिव मंदिर में पहले शिव और बाद में लंकेश्वर की पूजा अर्चना-गुणगान करते हैं। सारस्वत ने इस साल भी रावण के पुतले फूंकने का विरोध किया और लंकेश की पूजा का एलान किया।
मथुरा-बरेली सड़क मार्ग पर यमुना के उस पार श्मशान के पास स्थित शिव मंदिर में रावण पूजा कार्यक्रम आयोजित किया। रावण का स्वरूप कुलदीप अवस्थी ने धारण किया। कुलदीप ने रावण जैसी मूंछें और चेहरा मोहरा बनाने के लिए मेकअप करने वालों का सहारा लिया। इसमें सारस्वत वंश के अलावा अन्य रावण भक्त भी शामिल हुए।
ओमवीर सारस्वत ने बताया कि रावण परम विद्वान थे, राम ने भी अंत समय उनसे शिक्षा ली। दूसरे, किसी भी व्यक्ति का अंतिम संस्कार एक बार होता है। रावण का दहन हर वर्ष करना अनुचित है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Mayor has issued directives to revoke the Agra Nagar Nigam’s trade licensing system…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के परेशान व्यापारियों के लिए राहत की खबर, मेयर ने ट्रेड...

बिगलीक्स

Agra live News: Canara Bank building collapses in Agra; lives of bank employees and customers saved thanks to lunch break…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में केनरा बैंक के लंच ब्रेक ने 25 लोगों की जान...

बिगलीक्स

Agra Weather: Rain to provide relief from the scorching heat and heatwave in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में झुलसा देने वाली गर्मी और लू से राहत देगी बारिश....

बिगलीक्स

UP Board 2026 Result: Vindesh topped Agra in High School, while Kajal did so in Intermediate….#agranews

आगरालीक्स…आगरा की काजल ने 94.80 प्रतिशत अंक लाकर इंटर में तो विंदेश...

error: Content is protected !!