Thursday , 23 April 2026
Home बिगलीक्स Mangalam builder’s Colony & Flat seized in Agra
बिगलीक्स

Mangalam builder’s Colony & Flat seized in Agra

104

आगरालीक्स ….आगरा के बडे रियल स्टेट ग्रुप के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करते हुए 20 फ्लैट सील कर दिए हैं। इसकी नीलामी के लिए अभिपत्र जारी किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एडीए का मैसर्स मंगलम स्टेट दयालबाग, मंगला प्रेरणा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड नरायन टावर संजय प्लेस के मालिक जितेंद्र कुमार ने पौने पांच करोड शमन शुल्क जमा नहीं कराया है। 24 जून को एडीए ने नोटिस जारी कर 15 दिन में बकाश शमन शुल्क जमा करने के लिए नोटिस भेजा था। ऐसे में एसडीएम सदर रजनीश कुमार मिश्रा के निर्देश पर तहसीलदार रजनीकांत ने शनिवार को पश्चिमपुरी स्थित मंगलम आधार के 5 फ्लैट, मंगलम निकेतन के 15 फ्लैट पर सील लगा दी है। मंगलम निले कॉलोनी के मेन गेट पर सील लगा दी है। 15 दिन में बकाया पौने पांच करोड जमा न करने पर नीलामी की जाएगी।

12 जुलाई को ऑफिस सील

आगरा में बडे रियल एस्टेट ग्रुप पर कुर्की की कार्रवाई करते हुए 3 ऑफिस सील कर दिए हैं, टीम ग्रुप के मालिक के घर भी पहुंची लेकिन वहां ताला लगा हुआ था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कारोबारी जितेंद्र कुमार की मैसर्स मंगल एस्टेट, दयालबाग व मंगला प्रेरणा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड नरायन टावर संजय प्लेस प्रोजेक्ट हैं। मंगल एस्टेट पर 2 23 करोड व मंगला प्रणना पर 2 37 करोड, इस तरह इन दोनों प्रोजेक्ट में एडीए का पौने पांच करोड शमन शुल्क बकाया है। एडीए का पौने पांच करोड बकाया जमा न करने पर आरसी जारी की गईं थी, इसके बाद 24 जून को एडीए ने नोटिस जारी किया, जिससे बिल्डर 15 दिन में शमन शुल्क जमा करा दे। लेकिन बिल्डर ने बकाया शमन शुल्क जमा नहीं कराया।
नोटिस चस्पा करने के बाद कुर्की की कार्रवाई
नोटिस के बाद भी बकाश शमन शुल्क जमा न करने पर मंगलवार को एसडीए सदर रजनीश कुमार मिश्रा व तहसीलदार रजनीकांत की टीम कुर्की की कार्रवाई करने पहुंची। टीम ने मंगलम एस्टेट के दयालबाग और कमला नगर स्थित आवास को सील कर दिया, यहां से टीम कमला नगर स्थित बिल्डर जितेंद्र कुमार के कार्यालय पर पहुंची, वहां ताला लगा हुआ था। इसके बाद टीम ने पश्चिमपुरी स्थित मंगलम आधार पर बने ऑफिस को सील कर दिया। मीडिया से एसडीएम रजनीश कुमार मिश्रा का कहना है कि कुर्की की कार्रवाई की गई है, इसके बाद नीलामी की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

कई और बिल्डर पर होनी है कार्रवाई, मची खलबली
शहर के तमाम बिल्डर ने एडीए का शमन शुल्क जमा नहीं किया है, इसे लेकर एडीए कुर्की की कार्रवाई करने जा रहा है। एडीए द्वारा मंगलम एस्टेट पर की गई कार्रवाई से खलबली मची हुई है।
कई बिल्डरों पर दर्ज हो चुके हैं धोखाधडी के मुकदमे
आगरा में 2010 से 2012 तक रियल एस्टेट बूम पर था, शहर में तमाम प्रोजेक्ट लॉच हुए, करोडों रुपये का निवेश किया गया लेकिन मंदी का दौर आते ही रियल एस्टेट नीचे गिर गया। कई बिल्डर पर निवेशकों ने धोखाधडी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद से कुछ बिल्डर भूमिगत हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman Meets Tragic Death After Colliding with Crane at Raja Ki Mandi Crossing…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राजा की मंडी चौराहे पर मेट्रो की क्रेन की चपेट...

बिगलीक्स

Agra Video News: Car catches fire on Church Road in Agra. Watch video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चर्च रोड पर कार में लगी आग. वीडियो देखें

बिगलीक्स

Agra Weather: Heatwave Sweeps Through During the Day as Temperatures Hit 43 Degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी ने किया बेहाल. 43 डिग्री सेल्सियस तापमान के...

बिगलीक्स

Breaking: Tragic Accident at Raja Ki Mandi Crossing: Woman Riding Activa Dies After Being Hit by a Crane…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो…आगरा के राजा की मंडी क्रॉसिंग पर दर्दनाक एक्सीडेंट. क्रेन की...

error: Content is protected !!