Sunday , 7 December 2025
Home टॉप न्यूज़ Mark Zuckerberg to his Baby Girl & Plan To Donate 99% Of His Facebook Stock
टॉप न्यूज़

Mark Zuckerberg to his Baby Girl & Plan To Donate 99% Of His Facebook Stock

juker
आगरालीक्स
 …..फेसबुक के को-फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग के घर किलकारी गूंजी है, वह अपनी बेटी के लिए दुनिया को बेहतर बनाने के लिए फेसबुक में अपने और पत्नी के नाम जितने शेयर हैं, उसका 99 फीसदी हिस्सा आने वाले वर्षों में डोनेट करेंगे। यह करीब 2.85 लाख करोड़ होगा। उनकी पत्नी प्रिसिला चान ने बेटी मैक्स जन्म के बाद रखा गया नाम को जन्म दिया।
जुकरबर्ग अपनी बेटी के लिए दुनिया को बेहतर जगह बनाने के मकसद से शेयर डोनेट करना चाहते हैं। इस चैरिटी का नाम होगा चान-जुकरबर्ग इनिशिएटिव। जुकरबर्ग ने यह एलान अपने फेसबुक पेज पर किया। इस मैसेज को अब तक 3.60 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। बता दें कि जुकरबर्ग ने पहले ही ‘गिविंग प्लेज’ साइन किया था। ‘गिविंग प्लेज’ यानी दुनिया के अमीर लोगों का वह कमिटमेंट जिसके तहत वे अपनी आधी से ज्यादा दौलत दान करेंगे।
जुकरबर्ग का बेटी के नाम लेटर
यह साफ नहीं है कि मैक्स किस तारीख को जन्मी। जुकरबर्ग ने वाइफ प्रिसिला और बेटी मैक्स के साथ फेसबुक पर फोटो शेयर की। उन्होंने बेटी के नाम एक लेटर भी लिखा।
डियर मैक्स,
तुम्हारी मां और मेरे पास यह बताने के लिए लफ्ज नहीं हैं कि तुमने हमारे फ्यूचर के लिए कितनी उम्मीदें दे दी हैं। तुम्हारी नई जिंदगी वादों से भरी है। हमें उम्मीद है कि तुम खुश रहोगी, सेहतमंद रहोगी, ताकि दुनिया को पूरी तरह एक्सप्लोर कर सकोगी। तुमने हमें दुनिया को उम्मीद के साथ देखने की एक वजह दे दी है।
सभी पेरेंट्स की तरह हम भी चाहते हैं कि तुम हमसे ज्यादा बेहतर तरीके से जिंदगी बिताओ। सुर्खियां भले ही ये बताती हों कि क्या-कुछ गलत हो रहा है, लेकिन दुनिया बेहतर होती जा रही है। हेल्थ सुधर रही है। गरीबी कम हो रही है। नॉलेज बढ़ रहा है। लोग आपस में जुड़ रहे हैं। हर फील्ड में हो रही टेक्नोलॉजी की प्रोग्रेस यह बताती है कि तुम्हारी जिंदगी आज की हमारी जिंदगी से कहीं बेहतर होगी।
हम इसके लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे। और यह सिर्फ इसलिए नहीं होगा कि हम तुम्हें प्यार करते हैं, बल्कि यह इसलिए हाेगा, क्योंकि अगली जनरेशन के सभी बच्चों की मॉरल रिस्पॉन्सिबिलिटी हम पर है।
हम मानते हैं कि सभी की जिंदगी एक जैसी है। हमारी सोसाइटी की जिम्मेदारी है कि वह सिर्फ अभी जी रहे लोगों के लिए नहीं, बल्कि इस दुनिया में आने वाले लोगों की जिंदगी सुधारने के लिए इन्वेस्ट करे।
– मार्क
– जुकरबर्ग के पास 54 फीसदी शेयर हैं। इन 54 फीसदी में से 99 फीसदी शेयर वे डोनेट करने वाले हैं।
– इस 99 फीसदी शेयर के मायने हैं 45 अरब डॉलर।
– यह रकम रुपए में होती है 2.85 लाख करोड़।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: 21 days after marriage, a young man committed suicide by jumping into the Yamuna in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में शादी के 21 दिन बाद युवक ने यमुना में कूदकर...

टॉप न्यूज़

Agra News: The District Magistrate reprimanded Metro officials for the rising pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बढ़ते प्रदूषण पर डीएम ने मेट्रो अधिकारियों को फटकारा. एक्यूआई...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : A Fresh Twist to Chai, new generation is presenting it in many unique ways in Agra

आगरालीक्स…आगरा में चाय बेचना अब केवल ठेल—ठकेल या टपरी वाला काम नहीं...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

error: Content is protected !!