Wednesday , 23 September 2026
Home हेल्थ Master class on ovarian stimulation at Rainbow Hospital Agra
हेल्थ

Master class on ovarian stimulation at Rainbow Hospital Agra

170

आगरालीक्स… बदलते दौर में फास्ट फूड के सेवन और आराम तलब जिंदगी से हार्मोन का असंतुलन महिलाओं को बांझपन की समस्या दे रहा है। इस तरह के केस तेजी से बढ रहे हैं, जिसमें युवतियों में अंडाणु ज्यादा बनते हैं, लेकिन वे मैच्योर नहीं होते हैं। रविवार को रेनबो हॉस्पिटल, सिकंदरा में आयोजित मास्टर क्लास में बांझपन की समस्याओं पर चर्चा की गई। इसमें विशेषज्ञों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आए लगभग 150 चिकित्सकों को हार्मोन की जांच से लेकर दवाओं के इस्तेमाल की जानकारी दी।
मुख्य वक्ता प्रो सुसैन जॉर्ज, आस्ट्रेलिया ने बताया कि मधुमेह की तरह ही जीवनशैली से जुडी पॉलिस्टिस्टिक ओवेरियन डिसऑर्डर (पीओडी) की समस्या महिलाओं में बढी है। इसमें हार्मोन के असंतुलन के कारण मोटापा, चेहरे पर बाल के साथ ही सामान्य से ज्यादा अंडाणु ज्यादा बनने लगते हैं। मगर, ये अंडाणु मैच्योर नहीं होते हैं, इससे बांझपन की समस्या बढ रही है। ताजे आंकडों को देखें तो बांझपन के कारणों में पॉलिस्टिस्टिक ओवेरियन डिसऑर्डर एक बडा कारण सामने आ रहा है। जबकि पौष्टिक व संतुलित खानपान व जीवनशैली से इसे ठीक किया जा सकता है। इस तरह के केस में ओवेरियन स्टृयूमलेशन के समय सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने इस तरह के गंभीर केस में किस तरह इलाज किया जाए, इसकी केस स्टडी पेश की। डॉ जयदीप मल्होत्रा ने स्टेम सेल से अंडाणु की समस्या के इलाज पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं में अंडाणु की समस्या से बांझपन होने पर स्टेम सेल के माध्यम से इलाज संभव है, अभी इस पर लगातार काम चल रहा है। कहा कि कैरियर बनाने के लिए अधिक उम्र में शादी करना और 35 के बाद गर्भधारण करना भी महिलाओं में बांझपन का मुक्य कारण बनकर उभर रहा है। विशेषज्ञों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आई करीब 150 स्त्री रोग विशेषज्ञों के सवालों के जवाब दिए। मास्टर क्लास में विशेषरूप से बांझपन में दवाओं के कब, कैसी और कितनी बार पर्योग करने पर जानकारी दी गई। इस दौरान डॉ पूनम लुम्बा, डॉ संतोष सिंघल, डॉ रुचिका गर्ग, डॉ आरएन गोयल, डॉ अमित टंडन, डॉ दीक्षा गोस्वामी, डॉ शैली गुप्ता, डॉ निहारिका मल्होत्रा, डॉ मानवेंद्र आहूजा, डॉ जयश्री पाठक आदि मौजूद रहे।
टीबी के पांच फीसद केस में बांझपन
डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने बताया कि महिलाओं में टीबी के केस भी बढ रहे हैं, इससे भी बांझपन के मामले बढ रहे हैं। 15 से 20 फीसद महिलाएं बांझपन की शिकार हो रही हैं, इसमें से टीबी से बांझपन के मामले 5 फीसद तक हैं।

5 रुपये से 50 हजार तक की दवाएं
अंडाणु की समस्या होने पर बाजार में तमाम तरह की दवाएं उपलब्ध हैं, इन दवाओं का महिलाओं की हिस्ट्री लेने के बाद ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए। मगर, ऐसा नहीं हो रहा है, जिन मरीज में पांच रुपये की दवा की जरूरत है, उन्हें 50 हजार रुपये कीमत की दवा खिलाई जा रही है। इससे बांझपन की समस्या और बढती जा रही है। इसके लिए डॉक्टरों को भी ट्रेनिंग दी गई। वहीं, मरीज भी एक ही डॉक्टर पर भरोस कर इलाज कराएं, डॉक्टर बदलते रहने से समस्या बढ सकती है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

हेल्थ

Agra News: A workshop organized under the joint auspices of the IIHP Agra Unit and Homeopathy Development Day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जुटे 200 से अधिक होम्योपैथी चिकित्सा विशेषज्ञ. कहा—स्वास्थ बजट का...

हेल्थ

Agra News: A coin that had been lodged in the food pipe of a 4-year-old child for five days was safely removed via endoscopy at S.N. Medical College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 4 साल के मासूम ने निगल लिया 5 रुपये का...

हेल्थ

Agra News: Heartfelt tribute paid on the second death anniversary of Dr. Ved Bhardwaj, an international scientist specializing in leprosy research in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कुष्ठ रोग अनुसंधान के अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक डॉ. वेद भारद्वाज की...

हेल्थ

Agra Health News: SN Medical College Super Speciality Monday OPD Schedule

आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में न्यूरो सर्जन, मधुमेह रोग विशेषज्ञ सहित...

error: Content is protected !!