मथुरालीक्स…कान्हा के जन्म से पहले देवलोक सी सजी मथुरा नगरी. जन्माष्टमी पर दर्शन करने आएंंगे सीएम योगी.
श्रीकृष्ण भगवान के स्वागत के लिए मथुरा नगरी सज धज कर तैयार हो गई है. सुंदरता ऐेसी है कि मानो देवलोक स्वयं मथुरा में आ गया हो. शनिवार को मथुरा सहित पूरे देश में जन्माष्टमी मनाई जाएगी. रात 12 बजे भगवान का अवतरण होगा और इसके बाद उनका अभिषेक किया जाएगा. मथुरा के साथ ही वृंदावन, बरसाना, गोकुल, गोवर्धन में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्साह चरम पर है. देश के कोने—कोने से लोगों का यहां पहुंचना शुरू हो गया है.
सीएम योगी आएंगे
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर शनिवार को मुख्यमंत्री येागी आदित्यनाथ भी आएंगे. वे यहां श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कान्हा के दश्रन करेंगे और इसके बाद साधु संतों का सम्मान करेंगे. इस दौरान कई विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी सीएम योगी के द्वारा किया जाएगा. मुख्यमंत्री शनिवार सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर पंडित दीनदयाल पशु चिकित्सा विज्ञान विवि हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे. इसके बाद कार से श्रीकृष्ण जन्मभूमि को जाएंगे.