मथुरालीक्स…Mathura News: यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा की तरफ से जा रही बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी, भीषण हादसे में 4 की मौत, दो दर्जन यात्री घायल।
आगरा से नोएडा के लिए जा रहे प्राइवेट बस यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा के महावन क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब चार बजे आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। भीषण हादसे में बस का आगे का हिस्सा ट्रक के अंदर घुस गया। इससे बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
चीख पुकार मचने पर बस से यात्रियों को बाहर निकाला
भीषण हादसे के बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। बस का आगे का हिस्सा ट्रक में घुस जाने से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बस के आगे के हिस्से में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। हादसे में चार लोगों की मौत और दो दर्जन यात्री घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कई की हालत गंभीर है। पुलिस म्रतकों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।