मथुरालीक्स…मथुरा में मां के बाहर जाते ही 19 साल की युवती घर से लापता. लाखों के जेवर और नकदी भी ले गई…
मथुरा के थाना सरीर क्षेत्र में एक 19 साल की युवती घर से लापता हो गई है. मां के घर से बाहर जाते ही युवती गायब हो गई. इसके साथ ही वह घर से लाखों के आभूषण और कैश ले गई है. काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला. महिला ने थाना सुरीर में अपनी बेटी के घर से लापता होने की सूचना दी है.महिला ने बताया कि उनकी बेटी चोरी छुपे किसी से फोन पर बात करती थी. उसने पुलिस में बेटी के गायब होने के बारे में प्रार्थना पत्र दिया. पुलिस का कहना है कि युवती के गायब होने के मामले की जांच की जा रही है.