Tuesday , 22 September 2026
Home टॉप न्यूज़ The first solar eclipse of the year is tomorrow, February 17
टॉप न्यूज़

The first solar eclipse of the year is tomorrow, February 17

312

आगरालीक्स…साल का पहला सूर्यग्रहण कल 17 फरवरी को. 64 साल बाद फाल्गुन अमावस्या पर पड़ रहा यह ग्रहण…जानिए क्या भारत में होंगे सूतक

साल 2026 का पहला सूर्यग्रहण 17 फरवरी को लगने जा रहा है. ज्योतिष के अनुसार 64 वर्षों के सबसे दुर्लभ योग में फाल्गुन अमावस्या पर यह सूर्य ग्रहण लगेगा. ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि शनि की राशि कुंभ में ये ग्रहण 17 फरवरी को लगेगा. ज्योतिष के हिसाब से ये ग्रहण बेहद खास है, क्योंकि इस दौरान सूर्य कुंभ राशि में राहु के साथ युति में रहेगा. ये सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को होगा. दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. यह ग्रहण लगभग 4 घंटे 32 मिनट की अवधि का होगा। भारत में ये दिखाई नहीं देगा, तो सूतक काल मान्य नहीं है.

ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा के अनुसार ये सूर्य ग्रहण बेहद दुर्लभ योग में हो रहा है. दुर्गा सप्तशती के अनुसार, जब अमावस्या मंगलवार को हो और चंद्रमा शतभिषा नक्षत्र में, तब ये संयोग कला, लेखन, साधना और अध्यात्म के लिए काफी शुभ माना जाता है। 40 साल बाद ऐसा योग बन रहा है. आखिरी बार 1962 में हुआ था। इस बार भी सूर्य और राहु कुंभ में, और चंद्रमा शतभिषा नक्षत्र में रहेगा. ये योग असर को और गहरा बना देता है.

यह वलयाकार सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से अंटार्कटिका में दिखाई देगा जहां दो वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र (scientific research stations) स्थित हैं. बर्फीले महाद्वीप के अलावा, अर्जेंटीना और दक्षिण अफ्रीका के कुछ हिस्सों में सूर्योदय के बाद आंशिक ग्रहण दिखाई देने की संभावना है. इस सूर्य ग्रहण का चरम शाम 5:42 PM पर होगा और इस दौरान दुनियाभर के विभिन्न देशों में लोग आसमान में सूर्य को रिंग ऑफ फायर की तरह देख सकेंगे. हालांकि, 2 मिनट 20 सेकेंड तक पीक पर रहने के बाद ग्रहण कम होना शुरू हो जाएगा और यह सूर्य ग्रहण रात्रि 07:57 PM पर खत्म हो जाएगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Lost Treatment Money, Found Hope”- Agra Auto Driver’s Honesty Gives a Sick Mother a Second Chance

आगरालीक्स…नोटों से ज्यादा निकली ‘नूर’ की चमक, बीमार मां के इलाज को...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra Municipal Corporation’s bulldozer razed encroachments in Sanjay Place, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के संजय प्लेस में नगर निगम का अतिक्रमण पर चला बुलडोजर....

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Myopia Management Made Easier with Modern Technology”, Senior Ophthalmologist Dr. Sanchit Gupta Explains a Smart Way

आगरालीक्स…मॉडर्न मशीन से आसान हुआ मायोपिया मैनेजमेंट, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ....

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Read Your Pathology Report, But Don’t Diagnose Yourself” — Renowned Pathologist Dr. Ritu Garg Explains

आगरालीक्स…रिपोर्ट हाथ में आते ही घर-घर में खुल जाती है ‘मिनी पैथोलॉजी...

error: Content is protected !!