मथुरालीक्स…10 दिन बाद आश्रम से बाहर आकर संत प्रेमानंद ने दिए भक्तों को दर्शन. महाराज को ठीक देख निकले आंसु. राधे—राधे के लगे जयकारे…
अनिश्चितकाल के लिए पदयात्रा रोकने के बाद संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन को उनके भक्त व्याकुल थे. महाराज का स्वास्थ्य कैसा है इसके लिए वे परेशान थे. राधारानी से उनके स्वास्थ्य को ठीक रखने की मनोकामना कर रहे थे. उनकी एक झलक पाने के लिए भक्त् रात—रातभर इंतजार कर रहे थे लेकिन रविवार को संत प्रेमानंद महाराज ने अपने भक्तों को दर्शन किदए. 10 दिन बाद संत प्रेमानंद महाराज पदयात्रा पर निकले. महाराज की एक झलक पाकर भक्तों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उनको स्वस्थ्य देख आंसू झलक पड़े और भीड़ के मुख से राधे राधे का जयकारा गूंजने लगा.
पिछले दिनों संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी जिसके कारण भक्त परेशान थे. इसी बीच सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे थे जिसमें महाराज के स्वास्थ्य को अच्छा नहीं बताया जा रहा था जिसके कारण भक्तों में बेचैनी छा रही थी. हालांकि संत की ओर से जानकारी दी गई कि वे लगातार एकांतिक वार्तालाप कर रहे हैं और उनकी तबीयत ठीक हे. इस वीडियो से राहत मिली तो एल्विश यादव के साथ हुई वार्ता में महाराज ने कहा कि राधारानी जितना चलवाएं उनकी मर्जी. आज नहीं तो कल प्रेमानंद चला जाएगा. उनके इस वीडियो के बाद फिर से उनके अनुयायी बेचैन हो गए थे. आखिरकार रविवार को आश्रम के बाहर आकर संत माराज ने दर्शन दिए, तब जाकर लोगों को लगा कि महाराज ठीक हैं.