मथुरालीक्स…बेटियों का ध्यान रखना…पत्नी से आखिरी शब्द कहे, फिर फ्लैट में लटकी मिली सराफा कारोबारी की लाश
आगरा मंडल के मथुरा जिले में एक सराफा कारोबारी की लाश फ्लैट में लटकी मिली है. पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी. सराफा कारेाबारी की मौत् का कारण कर्ज बताया जा रहा है.
पत्नी और बच्चों को भेजा मायके
मथुरा के वृंदावन में वृंदा कुंज रेजीडेंसी है. यहां के 207 नंबर फ्लैट में धैर्य गुप्ता अपनी पत्नी अनुपम और चार बेटियोें के साथ रहते थे. वह मूल रूप से टूंडला के रहने वाले थे और यहां पर किराये पर रह रहे थे. गुरुवार को वह अपनी पत्नी और बेटियों को खंदौली स्थित अपनी ससुराल छोड़ आए थे. रात में वह वापस अपने फ्लैट पर लौटे और यहां फंदा लगाकर अपनी जान दे दी.
शुक्रवार सुबह जब वह अपने फ्लैट से बाहर नहीं निकले तो पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फ्लैट को खोला तो धैर्य फंदे पर लटके मिले थे. सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए. पत्नी और बेटियों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है.
कर्ज से थे परेशान
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार वह कई दिनों से परेशान चल रहे थे औैर इसका कारण कर्जा था. टूंडला में कारोबार में नुकसान होने पर वृंदावन आ गए थे लेकिन यहां भी काफ सफल नहीं हो सका. इस कारण कर्ज का बोझ और बढ़ गया. कर्जदार लगातार दबाव बनाए हुए थे. इस कारण उन्होंने यह जान दी है.
बेटियों का ध्यान रखना
ससुराल में से वापस घर आतो समय उनहोंने अपनी पत्नी और बच्चों से काफी बात की और पत्नरी से कहा कि बेटियों का ध्यान रखना. बेटियों से कहा था कि तुम ही एक दूसरे की ताकत हो. फिर वहां से चले गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.