Wednesday , 30 September 2026
Home मथुरा Mathura News: Disciple of Saint Premanand Maharaj dies after falling from the fourth floor…#mathura
मथुरा

Mathura News: Disciple of Saint Premanand Maharaj dies after falling from the fourth floor…#mathura

176

मथुरालीक्स…संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत. गुरु कृपा कुंज आश्रम में रह रहे थे. जान दी या कुछ और, पुलिस जांच में जुटी…सामने आई ये अहम जानकारी

मथुरा से बड़ी खबर आई है. संत प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई. पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि सर्वोदय अस्पताल में एक व्यक्ति घायल अवस्था में आकर भर्ती हुए हैं. इस सूचना पर संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच की गई, तो जानकारी प्राप्त हुई कि इनका नाम दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण है, जो जबलपुर के रहने वाले हैं. यह केली कुंज से संबंधित गुरु कृपा कुंज आश्रम में रह रहे थे. पुलिस के अनुसार सुबह 10:30 बजे चौथी मंजिल की छत से कूदकर इनके द्वारा सुसाइड करने की बात प्रकाश में आई है. इस संबंध में तत्काल फॉरेंसिक टीम और थाना वृन्दावन पुलिस टीम को बुलाया गया. टीम द्वारा मौके से साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं और थाना वृंदावन की टीम के द्वारा पंचायतनामा तथा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है. इनके परिजनों को सूचना दे दी गई है.

गुप्तांग भी कटा हुआ था
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इमारत से नीचे गिरे युवक का गुप्तांग भी कटा हुआ था. चौथी मंजिल से गिरने के बाद इन्हें सर्वोदय अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां चिकित्सकों ने शाम को उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि जिस इमारत से गिरने पर इनकी मौत हुई है, उस इमारत में श्रीराधा केलिकुंज के अन्य करीब 50 साधक भी रहते हैं. जिस समय दीपक इमारत की चौथी मंजिल से गिरा तो प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसका लिंग भी कटा हुआ था. घटना के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

मथुरा

Mathura News: Youth brutally beaten for love marriage; dies…#mathura

मथुरालीक्स…लव मैरिज की सजा ‘मौत’. पत्नी के भाइयों ने इतनी बेरहमी से...

मथुरा

Accident on Yamuna Expressway; two youths run over by a canter truck

मथुरालीक्स…यमुना एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट, दो युवकों को कैंटर ने रौंदा, दोनों...

मथुरा

Mathura News: Accident involving a passenger-laden tempo in Mathura; one woman dead, 13 injured…#mathura

मथुरालीक्स…मथुरा में 14 सवारियों से भरे टेंपों का एक्सीडेंट. एक महिला की...

मथुरा

Radha Ashtami: Barsana Fairgrounds divided into 7 zones and 20 sectors…#mathuranews

मथुरालीक्स…राधाष्टमी पर बरसाना में 25 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना. 7...

error: Content is protected !!