मथुरालीक्स …..आगरा दिल्ली हाईवे पर भीषण हादसा, टेम्पो ट्रेवलर आगे चल रहे ट्रक से टकराई। हादसे में चार की मौत।
मथुरा के छाता से पलवल में बरात गई थी। शादी में शामिल होने के बाद टेम्पो ट्रेवलर से बाराती छाता लौट रहे थे। कोसीकलां के पास टेम्पो ट्रेवलर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। तेज आवाज के साथ चीख पुकार मचने लगी। स्थानीय लोगों ने टेम्पो ट्रेवलर में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
हादसे में चार की मौत
हादसे में चुन्नीलाल, श्याम, दलवीर सिंह और ध्रुव की मौत हो गई। कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।