आगरालीक्स…आगरा के संजय प्लेस कपड़ा मार्केट में 5 दुकानें सील. हाउस टैक्स जमा न करने पर नगर निगम ने की कार्रवाई
आगरा में इस समय नगर निगम की ओर से हाउस टैक्स के बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. 50 हजार से अधिक का हाउस टैक्स बकाया होने पर दुकानें सील की जा रही हैं. इसी क्रम में गुरुवार को संजय प्लेस स्थित कपड़ा मार्केट में पांच दुकानों को सील किया गया. नगर निगम के राजस्व कर्मियों की टीम ने यह कार्रवाई की.
निगम प्रशासन की ओर से कई बार संबंधित बकायेदारों को हाउस टैक्स जमा करने के लिए नोटिस भी दिए गए थे लेकिन इसके बावजूद हाउस टैक्स जमा नहीं किया. इसके बाद मजबूरत सीलिंग की कार्रवाई की गई. संजय प्लेस के कपड़ा मार्केट में जिन पांच दुकानों पर यह कार्रवाई की गइ्र है उन पर करीब 14 लाख रुपये हाउस टैकस का बकाया है. नगर आयुक्त ने चेतावनी दी है कि बार—बार नोटिस और वारंट के बावजूद हाउस टैक्स जमा न करने वालों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा.