मथुरालीक्स…लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किए बांके बिहारी जी के दर्शन. यमुना पूजन भी किया…
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज वृंदावन पहुंचे. यहां उन्होंने ठाकुर श्री बांकेबिहारी जीे के दर्शन किए. इसके बादवे यमुना पूजन करने के लिए भी पहुंचे. रुक्मणिविहार स्थित एक आश्रम में भी उन्होंने समय बिताया.
सोमवार को धार्मिक यात्रा पर वे वृंदावन पहुंचे. कोटा सांसद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला अपने परिवार के साथ मथुरा पहुंचे. यहां उनहोंने वृंदावन बांकेबिहारी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद दर्शन किए. मंदिर के पुजारी ने ठाकुर जीके अंग वस्त्र और प्रसादी भेंट की. इसके बाद उनका काफिला वृंदावन केशी घाट पहुंचा जहां उन्होंने पत्नी के साथ यमुना मैया की आरती की.यमुना पूजन के बाद उन्होंने रुकमणि विहार स्थित एक आश्रम में भी समय बिताया. उनकी पत्नी अनीता बिरला सात दिनों तक ब्रज चौरासी कोस की यात्रा करेंगी.