आगरालीक्स…10 क्विंटल फूलों से साधु संतों ने खेली फूलों की होली. अबीर और रंग से सराबोर हुआ आश्रम
मथुरा के रमणरेती में सोमवार को साधु संतों ने फूलों के साथ होली खेली. करीब 10 क्विंटल फूलों की होली खेलने से पहले संत गुरु शरणानंद महाराज ने भगवान राधा—कृष्ण के स्वरूप को रंग और गुलाल लगाया. इसके बाद राधा कृष्ण की पूजा अर्चना कीऔर आशीर्वाद लिया. इसके बाद यहां दिव्य फूलों की होली खेली गई. पूरा आश्रम अबीर और रंगों से सराबोर नजर आया.
होली खेलने के दौरान साधु संत आजबिरज में होली रे रसिया गाने पर सख सखियां डांस कर रहे थे. शाम को रमणरेती के अंदर ही श्रीकृष्ण ओर राधा के स्वरूपों ने मोर डांस किया.